बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

Breaking (Exclusive वीडियो) सिवान  में अपराधियों का तांडव जारी,दवा दुकानदार को मारी गोली,हालात गंभीर अस्पताल में भर्ती

327

विजय राज, संवाददाता, सिवान

पटना Live डेस्क। बिहार के सिवान जिले में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। कोई ऐसा दिन नही गुजरता जब अपराधियों का कहर न बरपता हो। इसी क्रम में अपराधियों ने सोमवार की देर शाम नगर थाना क्षेत्र के ललन काम्प्लेक्स गली में एक दवा दुकानदार जिसका का नाम अनिल यादव बताया जा रहा है को 5 की संख्या में रहे अपराधियों ने गोली मार दी और हथियार चमकाते फरार हो गए। गोली लगने से गंभीर रूप से जख्मी अनिल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलने पर पहुची स्थानीय पुलिस अपनी जांच प्रारम्भ कर दी है।                    सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को देखते हुए उसे पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक घायल दवा व्यवसायी का नाम अनिल कुमार यादव है। जो शहर के प्रसिद्ध चंद्रज्योति वस्त्रालय के मालिक का लड़का और शहर के ही एक नामी चिकित्सक का नजदीकी रिश्तेदार है। साधु मेडिसिन नामक कम्प्लेक्स में अनिल कुमार यादव की सर्जिकल मेडिसिन की दुकान है।

Comments are closed.