बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

BIG NEWS – वैशाली में आपसी विवाद में गोलीबारी, एक युवक को लगी गोली,गंभीर हालत में पटना रेफर

221

पटना Live डेस्क। बिहार के वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के चेचर गांव में रविवार की देर रात दो परिवारों के आपसी विवाद में जमकर गोलीबारी हुई है।
इस भिड़ंत में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जख्मी युवक को आनन-फानन में परिजनों ने सदर अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां से डॉक्टरों ने घायल युवक को पटना PMCH रेफर कर दिया। वहीं,घटना के बाद से आक्रोशित लोगों ने हाजीपुर-महनार मार्ग को जाम कर दिया है।
वही, दूसरा तरह घायल युवक निखिल कुमार के पिता परमानंद सिंह ने बताया कि अपने परिवार के साथ घर के बाहर दरवाजे पर बैठे हुए थे। इसी बीच दो बाइक पर आधा दर्जन युवक अचानक पहुंचे और बेटे को गोली मार दी। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक सभी लोग फरार हो गए। हालांकि, घटना को आपसी विवाद बचाया जा रहा है।इसके बाद परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से युवक निखिल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथिमिक उपचार के बाद उसे पटना रेफर कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
इधर, घटना के बाद आक्रोशित गाँववालों ने हाजीपुर-महनार मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। जाम में फंसे वाहनों में आक्रोशित लोगों ने तोड़फोड़ भी की है। वहीं,हंगामे को देखते हुए आसपास के थानों की पुलिस मौके पर भेजा गया है।

Comments are closed.