बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

छपरा में दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या, फिर आंखें भी फोड़ दी

705

पटना Live डेस्क। बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। हर दिन मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटनाएं सामने आती हैं। छपरा में हैवानियत की सारी हदों को पार कर दी गई है। अपराधियों ने चारा लाने गई एक महिला के साथ पहले दुष्कर्म किया फिर चाकू से शरीर के कई हिस्सों पर वार कर हत्या कर दी। इतना से भी जब उनका दिल नहीं पसीजा तो महिला की आंखें भी फोड़ दी
मामला छपरा के बनियापुर का है, जहां स्वतंत्रता दिवस के दिन 32 साल की एक महिला की क्षत-विक्षत अवस्था में लाश मिली। महिला की नग्न अवस्था में लाश देखने के बाद ग्रामीणों में दहशत समा गई। ग्रामीणों ने बताया कि महिला के शरीर पर धारदार हथियार से कई वार किया हुआ था। पेट, गर्दन, मुंह और सीने पर भी जख्म थे। इतना ही अपराधियों ने महिला की आंखें भी फोड़ दी थी।
इलाके में शव मिलने के बाद घटनास्थल पर काफी संख्या में लोग जुट गए। परिजनों ने बताया कि मृतिका शाम में बकरी का चारा लाने के लिए बगीचा गई हुई थी। वह रोजाना जाया करती थी। लेकिन देर शाम तक घर नहीं पहुंची तो उन्हें आशंका हुई।

Comments are closed.