बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

वैशाली के लोजपा सांसद रामा सिंह के इकलौते बेटे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

206

पटना Live डेस्क।  वैशाली से लोजपा के बाहुबली सांसद के इकलौते पुत्र की सड़क दुर्घटना में मौत से परिवार में मचा कोहराम। राजीव पटना से दिल्ली सड़क मार्ग से जा रहे थे।इलाहाबाद में ये हादसा हुआ है। एक साल पहले ही राजीव की शादी हुई थी।राजीव प्रताप सिंह केनरा बैंक में कार्यरत थे।

वैशाली (बिहार) से लोकसभा सदस्य तथा लोकजनशक्ति पार्टी के नेता रामा किशोर सिंह के बेटे राजीव सिंह की इलाहाबाद में सड़क हादसे में मौत हो गई। वह पटना से कार खुद चलाकर हिमाचल प्रदेश के खुड्डा जा रहे थे। जानकारी के अनुसार, राजीव की कार सोरांव क्षेत्र में वनकट गांव के सामने हंडिया-कोखराज हाइवे पर कार खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गई। गंभीर स्थिति में राजीव सिंह को इलाहाबाद स्थित एसआरएन अस्पताल लाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। राजीव सिंह खुड्डा में केनरा बैंक में प्रबंधक थे।


ये हादसा शनिवार दोपहर करीब तीन बजे हुआ। पुलिस ने इस हादसे की जानकारी राजीव के परिजनों को दे दी है। बताया जा रहा है कि जानकारी मिलते ही सांसद रामा किशोर पटना से इलाहाबाद के लिए रवाना हो गए हैं। एक साल पहले ही राजीव की शादी हुई थी। जिसमे मुख्यमंत्री समेत तमाम बड़े सियासतदान शामिल हुए थे।

 

Comments are closed.