बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

BiG News – भारी बारिश के चलते बिहार से मुंबई जाने -आने वाली ट्रेनें हुईं रद्द, आप भी यात्रा करने वाले है तो ये खबर जरूर पढ़ें

298

पटना Live डेस्क। मुम्बई और उसके आसपास के इलाकों में लगातार जारी बारिश ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है। कई इलाकों में पानी भर गया, कई जगहों पर सड़क और रेल यातायात बधित हुआ तो वसई और ठाणे में कई लोग बाढ़ की वजह से घरों में फंसे राह4 गए। लोगों की मदद और बचाव के लिये एनडीआरएफ़ और एयरफोर्स की भी मदद लेनी पड़ रही है। लगातार जारी बारिश से पूरा शहर पानी पानी हों गया है।  नतीजा कुछ जगह सड़कों पर यातायात थम गया तो मध्य रेलवे में अम्बरनाथ के आगे और हार्बर लाइन पर सायन के बाद ट्रेन सेवा भी रुक गई। मुम्बई आने वाली लंबी दूरी की गाड़ियों को नासिक के इगतपुरी में ही रोकना पड़ा।
वही, मौसम विभाग ने सोमवार को भारी बारिश की चेतावनी दी है। मौसम विभाग ने कहा है कि 24 घंटे तक तेज़ बारिश होती रहेगी। मुंबई  रेलवे डिवीजन में कई जगहों पर पटरी पर पानी चढ़ गया है।तो वहीं कुछ स्थानों पर रेलवे ट्रैक पर भू-स्खलन की भी खबर है।

लगातार जारी बारिश और भू-स्खलन को देखते हुए राजधानी पटना समेत राज्य के विभिन्न स्टेशनों से मुम्बई जानेवाली तमाम ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है।  ऐसे में अगले आदेश तक के लिए मुंबई जाने वाली और मुंबई से बिहार आने वाली सभी ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है।

मध्य रेलवे के सीपीआरओ राजेश कुमार ने बताया की बिहार से मुम्बई जाने वाली निम्नलिखीत ट्रेनों को अगले आदेश तक रद्द किया गया है।

1). 11061 लोकमान्य तिलक ट.-दरभंगा एक्सप्रेस JCO-04/08/2019

(2). 12141 लोकमान्यतिलक ट.- पाटलिपुत्र एक्सप्रेस JCO-04/08/2019

 (3). 11062 दरभंगा-लोकमान्यतिलक ट. एक्सप्रेस JCO-06/08/2019 (रेक की अनुपलब्धता के कारण)

(4). 12142 पाटलिपुत्र-लोकमान्यतिलक ट. एक्सप्रेस JCO-06/08/2019 (रेक की अनुपलब्धता के कारण)

 (5). 13201 राजेंद्र नगर ट.-लोकमान्यतिलक ट. एक्सप्रेस JCO-04/08/2019 (JCO – प्रारंभिक स्टेशन से ट्रेन खुलने की तिथि)

चित्रकूट-मुम्बई में भारी बारिश के चलते 2142 पटना- मुम्बई सुपर फास्ट ट्रेन मानिकपुर जंक्शन में रोकी गई। यहीं से ट्रेन वापस पटना जाएगी। सभी यात्रियों को मानिकपुर से आगे के स्टेशन तक के टिकट रद्द कर बाकी बकाया किराया लौटा दिया गया है। वापसी निःशुल्क इसी ट्रेन से कराई जा रही है।

Comments are closed.