बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

मानसून सत्र का तीसरा दिन आज, सदन में तीन विधेयक पास कराएगी सरकार

290

पटना Live डेस्क। बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र का आज तीसरा दिन है। सदन में आज सबसे पहले प्रश्नोत्तरकाल की कार्यवाही होगी। इस दौरान अलप सूचित और तारांकित प्रश्न लिए जाएंगे और उस पर सरकार का जवाब होगा। इसके बाद शून्यकाल की कार्यवाही होगी और फिर ध्यानाकर्षण सूचना है ली जाएंगी। विधानसभा में आज कुल 3 विधायक पेश होंगे। इनमें दो संशोधन विधेयक और एक विधेयक होगा। सदन में आज बिहार माल और सेवा कर संशोधन विधेयक 2021, बिहार राजकोषीय उत्तरदायित्व एवं बजट प्रबंधन संशोधन विधेयक 2021 पेश किया जाएगा।
ग्रामीण कार्य विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, पंचायती राज विभाग, जल संसाधन विभाग, पथ निर्माण विभाग, भवन निर्माण विभाग और श्रम संसाधन विभाग इन सभी विभाग से सवाल होंगे। संबंधित मंत्री उसका जवाब देंगे। प्रश्नकाल की समाप्ति के बाद शून्यकाल होगा। फिर ध्यानाकर्षण में भी सरकार का जवाब होगा। सरकार की ओर से मानसून सत्र में 7 विधेयक पास कराए जा रहे हैं। जिसमें मंगलवार को 4 विधेयक पास कराया गया है। शेष बचे तीन विधेयक आज पास कराए जाएंगे।
23 मार्च की घटना का असर बिहार विधानसभा के मानसून सत्र पर भी पड़ रहा है। मंगलवार को दूसरे हाफ में विपक्ष की ओर से केवल एआईएमआईएम के विधायक ही सदन में मौजूद थे। विपक्षी सदस्यों की अनुपस्थिति में ही दूसरे हाफ की कार्यवाही हुई और विधेयकों को भी पास कराया गया है। ऐसे में विपक्ष विधानसभा परिसर पहुंचेगा लेकिन सदन की कार्यवाही में भाग नहीं लेगा। विधानसभा अध्यक्ष और सरकार की ओर से विपक्ष को मनाने की कोशिश होती है या नहीं, यह भी देखने वाली बात होगी।

Comments are closed.