बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

BiG News –  राजधानी पटना के कुख्यात डॉन औरलंबे समय से फरार विकास सिंह को STF ने किया रांची से दबोचा

346

पटना Live डेस्क। राजधानी पटना का कुख्यात  अपराधी और लंबे समय से फरार विकास सिंह को आखिरकार लंबे भागमभाग के बाद STF की टीम ने धर दबोचा है पटना समेत बिहार-झारखंड में आतंक का पर्याय माने जाने वाले कुख्यात अपराधी विकास सिंह को एसटीएफ की टीम ने रांची के लालपुर थाना क्षेत्र के एक अपार्टमेंट्स से गिरफ्तार किया। विकास सिंह मूलतः पटना का रहने वाला है तथा बिहार एवं झारखंड के कई जिलों में उसके खिलाफ अपराधिक वारदातों की लंबी फेहरिस्त दर्ज है।
लंबे समय तक पटना के बेउर जेल में बंद विकास 2011 में जेल से छूटा था। जेल से छूटने के बाद भी विकास सिंह की सक्रियता अपराध जगत में बरकरार रही। विकास सिंह की तलाश पटना समेत कोलकाता पुलिस को भी थी। इससे पहले 2013 में भी वाराणसी में इसकी गिरफ्तारी की चर्चा हुई थी। मगर उस दौरान पुलिस ने पटना पंडारक के कुख्यात भोला सिंह को गिरफ्तार किया था। विकास तथा भोला दोनों उस समय पटना के बाहुबली विधायक के करीबी थे मगर बाद में कुछ कारणों से दोनों के बीच फूट पड़ गई। सूत्रों के अनुसार विकास सिंह फिलहाल झारखंड के अलग-अलग जिलों में फरारी जीवन व्यतीत कर रहा था।

Comments are closed.