बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

BiG Breaking — 25 सितम्बर को अर्जुन अवार्ड से होंगी सम्मानित कॉमनवेल्थ में गोल्ड जीतने वाली बिहार की बेटी श्रेयसी सिंह

351

पटना Live डेस्क। भारतीय शूटर और बिहार के जमुई जिले के गिद्धौर की मूल निवासी श्रेयसी सिंह इस साल के यानी वर्ष 2018 के अर्जुन अवार्ड के लिए चयनित किया गया है। उल्लेखनीय है कि श्रेयसी के शानदार  प्रदर्शन को देखते हुए के खेल के इस बड़े सम्मान से भारत के राष्ट्रपति द्वारा आगामी 25 सितम्बर को राष्ट्रपति भवन में नवाजा जाएगा। विदित हो कि बिहार की शूटर श्रेयसी सिंह उन 20 खिलाड़ियों की सूची में स्थान दिया गया था,जिनके नामों की सिफारिश खेल पुरस्कारों के लिए की गयी थी।
इस साल रि.जस्टिस इंदरमीत कौल कोचर की अध्यक्षता में कमेटी ने 20 अर्जुन पुरस्कार के लिए 20 नाम खेल मंत्रालय को भेजे, कमेटी में विमल कुमार, अश्विनी नाचप्पा, कमलेश मेहता जैसे खिलाड़ी शामिल रहे। अब खेल मंत्रालय ने चयनित नामों पर अंतिम मुहर लगा दी ही। खेल मंत्रालय ने इस बाबत श्रेयसी सिंह को अर्जुन अवार्ड खातिर उनके चयन की सूचना मेल द्वारा कन्फर्म कर दिया है।                    

Comments are closed.