बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

BiG News – ब्रॉन्ज मैडल जीतकर पी वी सिंधु ने रचा इतिहास, 2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला

टोक्यो में कांस्य जीत कीर्तिमान रचते हुए सिंधु ने रचा इतिहास, लगातार दो ओलंपिक मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला,सिंधु ने चीनी खिलाड़ी बिंग जियाओ को सीधे सेटों में हराकर इतिहास भी रच दिया है। वह दो ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी भी बन गई हैं।

810

पटना Live डेस्क। भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक अपने नाम कर लिया है। सिंधु ने चीनी खिलाड़ी बिंग जियाओ को सीधे सेटों में हराकर इतिहास भी रच दिया है। वह दो ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी भी बन गई हैं। इससे पहले सिंधु ने 2016 में रियो ओलंपिक में रजत पदक अपने नाम किया था। सिंधु का यह लगातार दूसरा ओलंपिक मेडल है। सिंधु के पदक के साथ ही भारत की झोली में भी दूसरा मेडल आ गया है।

बात करें सिंधु के ब्रॉन्ज़ मेडल मैच की तो उन्होंने अपनी प्रतिद्वंदी को सीधे सेटों में 21-13 और 21-15 से हराया। 53 मिनट तक चले मुकाबले में सिंधु शुरू से ही चीनी खिलाड़ी पर हावी रहीं। सिंधु को इससे पहले सेमीफाइनल मुकाबले में चाइनीज ताइपे की खिलाड़ी ताई जू यिंग के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

रियो ओलंपिक में जीता था सिल्वर

रियो ओलंपिक में भी सिंधु ने कमाल का परफॉर्मेंस दिखाया था और रजत पदक जीता था। टोक्यो में कांस्य जीत कर वो भारत की पहली ऐसी खिलाड़ी बन गई हैं, जिसने ओलंपिक के व्यक्तिगत स्पर्धा में दो पदक हासिल किए हैं। ध्यान रखने वाली बात यह है कि यह सिंधु का मात्र दूसरा ओलंपिक था। रियो में सिंधु ने डेब्यू किया था।

यही नहीं, पहलवान सुशील कुमार के बाद लगातार दो ओलंपिक पदक जीतने वाली सिधु दूसरी भारतीय हैं। सुशील ने 2008 के बीजिंग ओलंपिक में कांस्य और 2012 के लंदन ओलंपिक में रजत पदक जीता था। रियो ओलंपिक में सिंधु फाइनल में स्पेन की केरोलिना मारिन के हाथों हार गई थीं। यहां टोक्यो में सिंधु को सेमीफाइनल में ताइवान की ताए जू यिंग के हाथों हार मिली थी।

Comments are closed.