बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

BiG News – नही रहे केंद्रीय मंत्री व लोजपा सुप्रीमो राम विलास पासवान काफी दिनों से थे बीमार, दिल्ली में ली आखरी साँस

725

पटना Live डेस्क। वर्ष 2020 अबतक देश व दुनिया खातिर विपदाओं आपदाओं और विभिन्न क्षेत्रों के नामवर शख्सियतों के असमय गुजरने से शोकमय बनता जा रहा है।अब लोपजा सुप्रीमो व केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान का निधन हो गया है।वे लम्बे समय से बीमार थे और लगातार दिल्ली के एक बड़े निजी अस्पताल के आईसीयू में इलजरत थे। विगत दिनों उनकी तबियत ज्यादा खराब होने के बाद लोजपा संसदीय बोर्ड की बैठक भी स्थगित हो गयी थी।

नही रहे केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान

दरअसल, राष्ट्रीय जनशक्ति पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और संस्थापक व मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का गुरूवार को लंबी बिमारी के बार निधन हो गया। बता दें कि कुछ दिनों से वे काफी बीमार चल रहे हैं। दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती थे। 3 अक्टूबर को देर रात रामविलास पासवान के दिल का ऑपरेशन किया गया था।

कुछ दिन पहले उनके बेटे चिराग पासवान ने एक भावुक चिट्ठी लिखी थी, जिसमें उन्होंने बताया था कि उनके पिता आईसीयू में भर्ती हैं।चिराग पासवान ने लिखा था कि आज जब उन्हें मेरी जरूरत है तो मुझे उनके साथ रहना चाहिए नहीं तो मैं अपने आपको माफ नहीं कर पाऊंगा।

चिराग पासवान ने दी जानकारी

राम विलास पासवान के बेटे चिराग पासवान ने ट्वीट कर इस जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट पर लिखा, ”पापा….अब आप इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन मुझे पता है आप जहां भी हैं हमेशा मेरे साथ हैं। Miss you Papa…”

गौरतलब है कि राम विलास पासवान 1969 में विधायक चुने गए थे। पासवान मोदी कैबिनेट में उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री थे।

Comments are closed.