बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

पटना नगर निगम की डिप्टी मेयर बनी रजनी देवी,मिले 43 वोट

408

पटना Live डेस्क। बिहार के सबसे चर्चित पटना नगर निगम में डिप्टी मेयर पद का फैसला हो गया अभी-अभी गुरुवार को हुए चुनाव में डिप्टी मेयर के पद पर रजनी देवी ने कब्जा जमाया। उन्हें 43 वोट मिले. बताया जाता है कि मेयर गुट का रजनी देवी को समर्थन प्राप्त था।

मिल रही जानकारी के अनुसार, पटना में कुल 75 वार्ड हैं। इनमें से आज हुई वोटिंग में कुल 59 वोट पड़े। इनमें से रजनी देवी को 43 वोट मिले, जबकि सुचित्रा सिंह को महज 15 वोट मिले। मौके पर निर्वाचन पदाधिकारी के रूप मौजूद चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि एक वोट को रद्द घोषित किया गया है।

डिप्टी मेयर के पद पर कब्जा जमाने वाली रजनी देवी वार्ड 22 सी की वार्ड पार्षद हैं। बता दें कि यह वही रजनी देवी हैं, जो मुख्य चुनाव के बाद मेयर पद पर हार गई थीं। बाद में अविश्वास प्रस्ताव के दौरान डिप्टी मेयर मीरा देवी की कुर्सी गिरने के बाद इस पद के लिए रजनी देवी उम्मीदवार बनीं। विरोध में सुचित्रा देवी खड़ी हुईं। वोटिंग में रजनी देवी जीत गईं। नवनिर्वाचित रजनी देवी को मेयर सीता साहू समेत अन्य पार्षदों ने बधाई दी है।

Comments are closed.