बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

सिवान: दूसरों को खुशी देने वाली लड़कियां खुद हैं दुखी,रुपए कमाने के लिए छेड़खानी..फब्तियां भी मंजूर..जानिए आखिर कौन है ये लड़कियां!

139

विजय/सिवान

पटना Live डेस्क. नाच….गाना.. और दर्शकों का मनोरंज करना… यही किस्मत है ऑर्केस्ट्रा में काम करने वाली लड़कियों की… ना रहने का ठिकाना..ना खाने का ठिकाना… ऑर्केस्ट्रा ग्रुप में शामिल ये लड़कियां मालिकों के लिए रुपए कमाने का सुलभ जरिया है..कारण कि दूसरे प्रदेशों से आने वाली इन लड़कियों को इनका वाजिब मेहनताना भी नहीं दिया जाता…. दूसरों के मन को बहलानेवाली ये बदनसीब लड़कियों खुद कितनी दुखी हैं इसे पूछने वाला कोई नहीं है…कोई छूने की कोशिश करता है..तो कोई रुपए फेंककर गंदे इशारे करता है..लेकिन पेट की आग को शांत करने के लिए ये लड़कियां सब बातों को हंसते-हंसते झेल जाती हैं….कभी छेड़खानी की शिकार..तो कभी अश्लील फब्तियां..यही किस्मत है.. यही वर्तमान है.. और यही भविष्य इन नाचने वाली लड़कियों का…खासकर त्यौहारों के सीजन में इऩ नर्तकियों की डिमांड काफी बढ़ जाती है..वो बालिग है या नाबलिग यह कोई नहीं देखता..ऑर्केस्ट्रा मालिकों को तो चाहिए बस पैसा..और पैसा…इन ऑर्केस्ट्रा चलाने वाले लोगों की खास पसंद होती है नाबालिग लड़कियां….वो ऐसी लड़कियों का तलाशते हैं जो ज्यादा डिमांड भी न करे …लेकिन वो उनके लिए ज्यादा से ज्यादा रुपए जुटा सके…ज्यादा भीड़ जमा कर सके…इसके बदले में लड़कियां क्या-क्या भुगतती हैं इसे पूछने वाला..जानने वाला और समझने वाला कोई नहीं…पैसों की चाह में इनका जमीर..इनका आत्मसम्मान और कभी-कभी तो इनकी आबरू भी लुट जाती है…लेकिन घर और जिंदगी से सतायी हुईं ये लड़कियां सब जख्मों को खुशी-खुशी सह लेती हैं…ताजा मामाल सिवान का है जहां दुर्गापूजा में सांस्कृतिक कार्यक्रम के नाम पर बंगाल से ढरों लड़कियों को ऑर्केस्ट्रा में काम कराने की नीयत से लाया गया है…कुकुरमुत्ते की तरह उगे ऐसे कई म्यूजिकल ग्रुप के बोर्ड आपको सड़कों के दोनों तरफ दिखाई देंगे जहां ये लड़कियां लाई जाती हैं और काम करवाई जाती हैं…जहां इनके डांस के नाम पर लोगों से जमकर रुपए लिए जाते हैं…सिवान पुलिस को इस बात की जानकारी मिली थी कि पूजा के मौसम में कई लड़कियों को ऑर्केस्ट्रा ग्रुप में शामिल होने के लिए बंगाल से लाया गया है…इसी जानकारी के आधार पर जीबी नगर थाना की टीम ने अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की और कुल 13 लड़कियों को हिरासत में लिया है…ये सभी लड़कियां बंगाल की रहने वाली बतायी जा रही हैं…अब पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि लड़कियों को बंगाल से लाने वाले ऑर्केस्ट्रा ग्रुप के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी…

 

Comments are closed.