बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

बड़ी खबर – श्रीदेवी की मौत के बाद कॉंग्रेस की लानत मलानत क्यो कर रहे है लोग …जानकर आप भी शॉक्ड रह जाएंगे

233

पटना Live डेस्क।बॉलिवुड की मशहरों मारूफ अदाकार और अपने दमदार अभिनय से देश और दुनिया के करोड़ों सिने प्रेमियोंं के दिलों पर राज करने वाली अभिनेत्री श्रीदेवी का दुबई में हृदय-गति रुक जाने से अचानक निधन हो गया। 54 वर्षीय अभिनेत्री के अचानक चले जाने पर लोग ट्वीट कर दु:ख जता रहे हैं। इस बीच श्रीदेवी की मौत को लेकर कांग्रेस पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से किया गया एक ट्वीट विवादों में आ गया है। न केवल विवाद हो गया है बल्कि लोगो द्वारा कॉंग्रेस की जमकर लानत मलानत की जा रही है। लगातार जारी लानत मलानत के बाद कांग्रेस ने विवादित ट्वीट डिलीट कर दिया और फिर एक नई रिप्लेसमेन्ट ट्वीट किया लेकिन उसकी भाषा को लेकर अब भी ट्वीटेरियन लगातर कॉंग्रेस पर हमला कर रहे है।
कांग्रेस पार्टी ने ट्वीट कर कहा, ‘श्रीदेवी के निधन की खबर सुनकर हमें दु:ख है। वह एक बेहतरीन अदाकारा थीं। दिग्गज अदाकारा जो अपने शानदार अभिनय के कारण वह हमेशा हमारे दिलों में रहेंगी। उनके चाहने वालों के प्रति के हमारी गहरी संवेदना। उन्हें वर्ष 2013 में यूपीए सरकार के कार्यकाल के दौरान पद्म श्री दिया गया था।’ 
कांग्रेस के इस ट्वीट की आखिरी लाइन विवादों में आ गई। सैंकड़ों की संख्या में लोग ट्वीट कर कांग्रेस पार्टी से अभिनेत्री की मौत पर राजनीति नहीं करने के लिए कह रहे हैं।ट्विटर पर काफी लोकप्रिय सर रविंद्र जडेजा ने ट्वीट कर लिखा, ‘उन्हें वर्ष 2013 में यूपीए सरकार के कार्यकाल के दौरान पद्म श्री दिया गया था। क्या आप गंभीर हैं। एक दिग्गज अदाकारा को श्रद्धांजलि देने के लिए क्या यह लाइन लिखना जरूरी था ?कृपया मौत का राजनीतिकरण न करें। आप लोगों ने मानवता को लज्जित कर दिया है। शेम ऑन यू केे

Comments are closed.