बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

10 जून तक प्रवेश करेगा मानसून,बंगाल की खाड़ी से पूर्णिया,किशनगंज में करेगा बिहार में प्रवेश

168

पटना Live डेस्क। आग उगलते आसमान और तपती धरती ने आम आदमी से लेकर पशु पक्षी सबको हलकान कर रखा है। सबकी आंखे आसमान पर टीकी है। उम्मीदें मानसून के तय समय आने पर टीकी है। इसी बीच राहत देने वाली एक खबर आ रही है। नियत समय से दो दिन पहले ही मानसुम केरल तट पर 30 मई को दस्तक दे सकता है।

                        यह जानकारी मंगलवार रात भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने दी।केरल में मानसून के पहुंचने की तारीख एक जून है।आईएमडी ने इस वर्ष सामान्य बारिश होने का अनुमान जताया है।इसने कहा कि दक्षिण पश्चिम मानसून अंडमान सागर के ऊपर पहुंच चुका है।मानसून अंडमान में तय समय से तीन दिन पहले 14 मई को पहुंच गया।आईएमडी ने बताया कि दक्षिण पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने की स्थिति ठीक प्रतीत हो रही है।आईएमडी ने कहा, “दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल में 30 मई को दस्तक दे सकता है और इसमें चार दिन आगे..पीछे भी हो सकता है।”


यानी इस वर्ष अपने नियत समय पर तकरीबन 10 जून तक बिहार में पहुचेगा। मानसून बंगाल की खाड़ी से पूर्णिया,किशनगंज से बिहार में प्रवेश करेगा और फिर धीरे धीरे पूरे सूबे पर छा जाएगा।

Comments are closed.