बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

यूपी के सीएम “योगी के गो मूत्र पीने” का सच जानकर आप सन्न राह जाएंगे

392

पटना Live डेस्क। इंटरनेट के इस दौर में पूरी दिया महज चंद क्लिक में समा गई है। वही सोशल मीडिया एक ऐसा माध्यम बन गया है जो महज कुछ पल में ही कोई तस्वीर या वीडियों क्लिप वायरल हो जाता है।इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में यूपी के सीएम को गोमूत्र पीते हुए दिखाया जा रहा है। लेकिन  फोटो का सच जानने के बाद आप भौंचक्क रह जाएंगे।                          उल्लेखनीय है कि सोशल मीडिया पर वर्त्तमान दौर में मुल्क के चर्चित लोगो की तस्वीर के साथ तकनीकी मदद से छेड़छाड़ कर झूठी तस्वीरें शेयर करने का सिलसिला जबरदस्त तरीकें जारी है। इसबार मॉर्फ्ड और छेड़छाड़ कर झूठी तस्वीरें शेयर करने वालों के निशाने पर यूपी के मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ भी आ गए।


दरअसल इंटरनेट के जरिये अमूमन कई ऐसे सॉफ्टवेयर आम लोगो की पहुच में आ गये है जो किसी भी तस्वीर एडिट करने के ऑप्शन देते है। एक ऐसे ही बेहद लोकप्रिय सॉफ्टवेयर फोटोशॉप के जरिये योगी की असली तस्वीर के साथ छेड़छाड़ कर नकली फोटो तैयार किया गया है। असली तस्वीर में सीएम योगी आदित्यनाथ चापाकल से पानी पी रहे हैं।                                                                                 लेकिन शरारती तत्वों द्वारा इस तस्वीर को फोटोशॉप के जरिये इसी तस्वीर में उन्हें गोमूत्र पीते दिखाया गया है। वायरल हो रही तस्वीर में सीएम योगी गोमूत्र पीते दिख रहे हैं। जबकि दूसरे फोटो में हैंडपंप से पानी पीते दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल यह फोटो सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर खूब वायरल हो रही है। साथ ही लोगो द्वारा इस को खूब शेयर तो किया ही जा रहा है साथ ही जमकर कर इस तस्वीर के बाबत ट्वीटर और फेसबुक पर कमेंट भी किये जा रहे है।

 

Comments are closed.