बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

BiG News – मुजफ़्फ़रपुर के बेलगाम अपराधियों का तांडव जारी, बाइक सवार अपराधियों ने युवक को मारी गोली, नाज़ुक हालात में अस्पताल में भर्ती

241

सैफ़ अली,ब्यूरो कोर्डिनेटर, सेंट्रल बिहार

पटना Live डेस्क। बिहार में बेलागम अपराधियों ने कोहराम मचा रखा है। शासन प्रशासन का खौफ बिल्कुल खत्म होता प्रतीत हो रहा है। वही बात अगर मुजफ्फरपुर की करे तो अपराधियों ने खुरेजी की वारदातों की झड़ी लगाकर पुलिस को बेबस और लाचार बना दिया है। इसी क्रम बुधवार की रात एकबार फिर अपराधियो ने मुज़फ़्फ़रपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र के निजी नर्सिंग होम के समीप एक युवक को बाइक सवार अपराधियो ने गोली मार दी और हथियार लहराते हुए फरार हो गए। अचानक हुई गोलीबारी से इलाके में अफरा तफरी का माहौल बन गया। वही गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल युवक को आनन फानन में स्थानीय लोगो ने घायल को SKMCH में भर्ती कराया।जहा युवक की नाजुक स्थिति देखते हुए डॉक्टर ने घायल को रेफर कर दिया तदुपरान्त परिजनों ने शहर के   एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है।।जहां घायल का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने बताया कि पेशेंट की स्थित बेहद नाजुक है।

वही अपराधियों द्वारा गोली मारे गए युवक की पहचान अहियापुर थाना क्षेत्र के चकमहमद ग्राम निवासी रामबृक्ष पासवान के 22 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार के रूप में की गई है। घटना के संबंध में घायल रोहित के भाई ने बताया कि रोहित घर पर पिकअप को पार्क कर  मोटरसाइकिल से जीरोमाइल की ओर जा रहा था।तभी अहियापुर थाना क्षेत्र के एक निजी नरसिंग होम के समीप लाल अपाची सवार दो अपराधियो ने रोहित पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दिया।

वही यह जानकारी भी मिली कि गोलीबारी का शिकार रोहित का विगत दिनों ज़मीनी विवाद में स्थानीय लोगो से झड़प भी हुई थी। खरेजी की घटना की सूचना मिलने पर अहियापुर थाना पुलिस मौके पर पहुचकर जांच में जुट गई है। घटना के बाबत अहियापुर थानाध्यक्ष सोना प्रसाद सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है।जाँच की जा रही है।

Comments are closed.