बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

BIG BREAKING (Exclusive वीडियो) सहरसा में थाने के गेट के समीप DIG ऑफिस में कार्यरत महिला सिपाही के पति की रॉड से पीट पीट कर हत्या

263

राजीव झा,ब्यूरो कोर्डिनेटर, सहरसा

पटना Live डेस्क। बिहार में अपराधियों के आगे पुलिस बिल्कुल लाचार और पस्त हाल हो चुकी है। सूबे में ख़ाकी का खौफ बिल्कुल खत्म होता प्रतीत हो रहा है।इसकी बानगी दिखी है सहरसा टाउन में,जहाँ सदर थाना मुख्य द्वार(एटीएम) के पास महज कचरा फेंकने को लेकर हुई विवाद में DIG ऑफिस में कार्यरत महिला सिपाही नीलम के पति अरविंद पंडित की रॉड से पीट पीट कर हत्या कर दी गई है। घटना की जानकारी मिलते ही कोहराम मच गया। मौके पर सदर थाना अध्यक्ष राकेश सिंह पहुंचे और साथ ही साथ SDPO प्रभाकर तिवारी भी पहुचकर मामले की जांच में जुट गए है।                                                           मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा विवाद महज कचरा फेकने को लेकर शुरू हुआ,जो देखते देखते खूनी शक्ल अख्तियार कर लिया। दरअसल मकतूल का दुकान सदर थान के मुख्य गेट के समीप स्थित एटीएम के बगल में स्थित मार्केट में दोनो पक्षो के दुकान है। सोमवार की शाम तकरीबन 40 साल के अरविंद पंडित की पड़ोसी दुकानदार से कचरा फेंकने को लेकर हुई विवाद में हो गया। इस कचरा फेकने के विवाद में एक दुकानदार ने पड़ोसी दुकानदार अरविंद की लोहे के रॉड से पीट-पीट कर अधमरा कर दिया। रॉड से हुई निर्मम पिटाई से अरविंद गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ इलाज के क्रम में जख्मी अरविंद की मौत हो गयी।
घटना की जानकारी मिलते ही मकतूल के परिवार में कोहराम मच गया।वही घटना की जानकारी मिलते ही सदर थाना अध्यक्ष राकेश सिंह और SDPO प्रभाकर तिवारी अस्पताल पहुचे और परिजनों के बयान पर त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला सहित सभी 4 नामजद आरोपियों को धर दबोचा है।

Comments are closed.