बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

बड़ी खबर – लालू परिवार की खुशियों को लगा चार चांद, लालू यादव को हाई कोर्ट ने दी जमानत

285

पटना Live डेस्क। राजद सुप्रीमो 3 दिन की पेरोल पर अपने बड़े बेटे की शादी में शामिल होने पटना आये है। इसी बीच एक खबर से पूरा लालू परिवार की खुशियों में चार चांद लग गया और पूरा परिवार झूम उठा है।दरसअल लालू प्रसाद यादव को रांची हाईकोर्ट ने 6 हफ्ते की अस्थायी बेल दे दी है।                                                           रांची हाई कोर्ट से लालू यादव को बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने लालू को इलाज के लिए 6 हफ़्तों की बेल दी है। उल्लेखनीय है कि लालू यादव द्वारा बेल के लिए रांची हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई थी। जिसे कोर्ट ने स्वीकार करते  हुए उन्हें 6 सप्ताह की बेल दे दी है।।बताते चलें कि बेल की सुनवाई पिछले चार तारीख को होनी थी लेकिन वकीलों के हड़ताल के कारण सुनवाई 11 मई तक टल गई थी। इस खबर से लालू के घर में फिर से एक बार खुशियों की लहर दौड़ गई है।बता दें कि हाइकोर्ट में चारा घोटाला से संबंधित याचिका पर शुक्रवार को ही सुनवाई होती है।।देवघर कोषागार से अवैध निकासी के मामले में हाइकोर्ट के द्वारा जमानत याचिका खारिज किए जाने के बाद लालू प्रसाद की ओर से प्रोविजनल बेल पीटिशन दायर किया गया है। इसमें बीमारियों के इलाज के लिए तीन माह के प्रोविजनल बेल की मांग की गई थी।                                                                            चारा घोटाले में दोषी लालू यादव को यह जमानत मेडिकल के आधार पर दी गई है। गुरुवार को ही लालू यादव को बेटे तेजप्रताप यादव की शादी के लिए तीन दिनों का पैरोल दिया गया था। चारा घोटाले में रांची के बिरसा मुंडा जेल में सजा काट रहे लालू यादव की तबियत फिलहाल ठीक नहीं है। अपना इलाज के कराने के लिए पिछले दिनों से वह एम्स में भर्ती थे।आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद को सिर्फ एक दिन के लिये रांची जाएंगे और जमानत की कागजी करवाई को पूरा करेंगें। आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामचंद्र पूर्वे ने कहा कि आरजेडी के कार्यकर्ता समर्थको में काफी खुशी है। लालू प्रसाद को न्याय मिला है।

                             हमें उम्मीद है कि अंतरिम जमानत के बाद उन्हें नियमित जमानत मिलेगी।आरजेडी प्रमुख लालू यादव अपने बेटे तेज प्रताप यादव की शादी में शामिल होने के लिए गुरुवार शाम को पटना पहुंचे। वे गुरुवार शाम को रांची से फ्लाइट के जरिए पटना पहुंचे। उनके साथ उनके करीबी और विधायक भोला यादव भी थे। पटना एयरपोर्ट पर उन्हें लेने के लिए दोनों बेटे तेज प्रताप और तेजस्वी के साथ बेटी मीसा भारती भी पहुंचीं थीं।138 दिनों के बाद लालू यादव अपने घर पर पहुंचे हैं। लालू यादव अपने घर पर व्हीलचेयर पर पहुंचे। घर पर भी समर्थकों और रिश्तेदारों का हुजूम देखकर वे एक बार दोबारा से भावुक हो गए। लालू प्रसाद के साथ रिम्स के दो डॉक्टरों को भी साथ भेजा गया है। सामने आई तस्वीरों में डॉक्टर लालू यादव के साथ नजर आ रहे हैं। लालू बेटे की शादी में शामिल होने के लिए पटना में है। उनके बेटे तेज प्रताप की शादी 12 मई को होने वाली है।

Comments are closed.