बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

पटना में धूमधाम से मनाया गया करवा चौथ..सुहागिनों ने दिनभर निर्जला रहकर की पति की लंबी आयु की कामना..

227

बृजभूषण/पटना सिटी

पटना Live डेस्क. उत्तर भारत का विशेष पारंपरिक पर्व करवा चौथ आज मनाया जा रहा है… यह त्योहार कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है… इस दिन महिलाएं पूरे दिन उपवास रखती हैं.. और शाम को पूजन करने के बाद चांद और फिर पति को छलनी में से देखने के बाद जल ग्रहण करती हैं… यह पर्व चांद के दर्शन से जुड़ा है..वहीं सूबे में भी यह पर्व धूमधाम और भक्ति भाव से मानया जा रहा है…राजधानी में पटना सिटी के मोगलपुरा में भी महिलाओं ने करवा चौथ का व्रत रख कर पूजा अर्चना की… साथ ही ईश्वर से अपने सुहाग के लम्बी आयु की कामना की..

करवा चौथ के इस व्रत को इसलिए खास माना जाता है.. क्योंकि इसमें पत्नियां अपने पति की लंबी आयु की कामना लेकर पूरे दिन निर्जला उपवास रखती हैं.. और शाम को चन्द्रमा को अर्घ्य देने के बाद अपने पति के हाथों से उपवास तोड़ती हैं.. सुबह से ही महिलाओं ने मंदिरों में जाकर करवा चौथ की कथाएं सुनीं… इस दौरान हाथों में विशेष मेहंदी लगाने की भी परंपरा है…

इस दिन शादीशुदा महिलाएं सूरज निकलने से पहले उठकर सरगी खाती हैं.. ये आमतौर पर सासें अपनी बहू को तैयार करके देती हैं.. सरगी खाकर ही महिलाएं पूरे दिन निर्जला व्रत करती हैं.. महिलाएं दोपहर में व्रत की कथा सुनती हैं.. रात को चांद निकलने के बाद मुहूर्त देखकर चांद के सामने छलनी से पति का चेहरा देखती हैं.. और चांद को जल अर्पित करती हैं.. साथ ही गणेश जी की पूजा करती हैं.. पति की लंबी आयु और सुखद वैवाहिक जीवने के लिए कामना करती है.. इसके बाद पुरूष पानी पिलाकर अपनी पत्नियों का उपवास खुलवाते हैं…

 

Comments are closed.