बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

जेडीयू ने की बागियों पर बड़ी कार्रवाई,रमई राम और अर्जुन राय सहित 21 को पार्टी से किया निलंबित

184

पटना Live डेस्क. जेडीयू से विक्षुब्ध चल रहे शरद यादव की जनसंवाद यात्रा में शामिल सूबे के कुछ बड़े पार्टी नेताओं को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. निलंबित होने वालों में पूर्व मंत्री रमई राम और अर्जुन राय के नाम भी शामिल हैं. जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि इऩ नेताओं को पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के चलते पार्टी से निलंबित किया गया है. उल्लेखनीय है कि महागठबंधन की सरकार टूटने के बाद नीतीश कुमार ने एऩडीए के साथ मिलकर राज्या में नई सरकार बना ली है. जिसका विरोध जेडीयू नेता और राज्यसभा सांसद शरद यादव खुलकर कर रहे हैं. इसी सिलसिले में शरद यादव पिछले दिनों जनसंवाद यात्रा पर पटना आए थे और आठ जिलों का दौरा किया था. हालांकि शरद यादव को इस दौरे में कोई खास राजनीतिक सफलता नहीं मिली और उनके खास बताए जाने वाले लोगों ने भी उनसे किनारा कर लिया. शरद यादव के इस दौरे में इन निलंबित नेताओं ने भी उऩका साथ दिया था. पार्टी ने इन नेताओं को निलंबित कर शरद यादव को भी एक मैसेज देने की कोशिश की है. पार्टी ये जतलाना चाहती है कि जेडीयू के खिलाफ काम करने वालों बड़े नेताओं पर भी भविष्य में यह कार्रवाई संभव है.

जेडीयू के निलंबित नेताओं के नाम

क्र0     नाम                         पदनाम

1        श्री रमई राम              पूर्व मंत्री

2        श्री अर्जुन राय            पूर्व सांसद, सीतामढ़ी

3        श्री राजकिशोर सिन्हा  पूर्व विधायक, वैशाली

4        श्री विजय वर्मा            पूर्व स0वि0प0, मधेपुरा

5        श्री धनिकलाल मुखिया     जिलाध्यक्ष सहरसा

6        श्री सियाराम यादव  पूर्व जिलाध्यक्ष, मधेपुरा (राज्य परिषद सदस्य)

7        श्री विन्देश्वरी सिंह   पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, जद (यू0) श्रमिक प्रकोष्ठ

8        श्री इसराईल मंसूरी  राज्य परिषद सदस्य, मुजफ्फरपुर

9        श्री मिथलेश कुशवाहा जिलाध्यक्ष, तकनीकी प्रकोष्ठ

10      श्री निरंजन राय    राज्य परिषद सदस्य, गायघाट, मुजफ्फरपुर

11      श्री देवकांत राय    दरभंगा

12      श्री टिन्कु कसेरा    व्यवसायिक प्रकोष्ठ, जिला अध्यक्ष मधुबनी

13      श्री जयकुमार सिंह  प्रखण्ड अध्यक्ष-सोनबरसा

14      श्री धीरेन्द्र यादव   प्रखण्ड अध्यक्ष-कहरा

15      श्री उदयचन्द्र साहा  व्यवसायिक प्रकोष्ठ

16      श्री विरेन्द्र आजाद   प्रखण्ड अध्यक्ष-बिहारीगंज

17      श्री सुरेश यादव     प्रखण्ड अध्यक्ष-सतर कटैया

18      श्री विजेन्द्र यादव   प्रखण्ड अध्यक्ष-सौर बाजार

19      श्री रमण सिंह       किसान प्रकोष्ठ, मधेपुरा

20      श्री कमल दास     अध्यक्ष मधेपुरा नगर परिषद

21      श्री देवेन्द्र साह     जिला परिषद उपाध्यक्ष, सीतामढ़ी

Comments are closed.