बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

Exclusive (वीडियो) गांधी मैदान में दशहरा मेले में हुआ हंगामा,रानी चटर्जी के साथी कलाकार का फटा सर, हल्का लाठी चार्ज

200

पटना Live डेस्क। राजधानी पटना के गांधी मैदान में चल रहे दशहरा मेले में जारी गीत-संगीत के दौरान हंगामा। दशहरा मेले हंगामे में एक कलाकार के भाई को लगी चोट तो भीड़ को नियंत्रण के लिए पुलिस ने किया लाठीचार्ज। मिली जानकारी के मुताबिक भोजपुरी फिल्मों की चर्चित अभिनेत्री रानी चटर्जी के डांस को लेकर लोग भड़क गए और पत्थर फेंकना शुरू कर दिया।

गांधी मैदान में रविवार को उस समय अफरातफरी मच गयी,जब अचानक लाठियां चलने लगीं आक्रोश में लोग कुर्सी उछालने लगे।लोगों के बीच अफरा तफरी मच गयी।यह सब हुआ भोजपुरी गायिका रानी चटर्जी के शो में।इसमें कई लोगों को काफी चोटे आयीं हैं।

दरअसल रविवार को गांधी मैदान में दशहरा महोत्सव को लेकर भोजपुरी गायिका रानी चटर्जी का शो चल रहा था। वह एक से एक हिंदी गाने सुना रही थीं। उनके गानों पर लोग झूम रहे थे।तभी कुछ युवा दर्शक उनसे अपनी पसंद के गानों की फरमाइश करने लगे। वे सब बार-बार रानी चटर्जी से भोजपुरी गीत सुनाने के लिए जोर दे रहे थे, जिसे आयोजकों ने ठुकरा दिया। दरअसल कार्यक्रम में शालीनता को बनाये रखना मेन मकसद था।
सूत्रों की मानें तो ऐसे में कुछ लोग पूरी तरह बेकाबू होकर भोजपुरी गानों को सुनाने पर अड़ गये. लेकिन ऐसा नहीं होने पर वे सब हंगामा करने लगे। मैदान में कुर्सियां उछालने लगे। तब पुलिस कहां बैठने वाली थी। पुलिस ने भी बेकाबू भीड़ पर लाठियां भांजनी शुरू कर दीं। पुलिस के तेवर देख लोग सहम गये।शांत रहने में ही भलाई समझे।हालांकि घटना में कई लोगों को चोटें आई हैं। खैर, लाठियां बरसने के बाद मामला शांत हुआ। इस दौरान एक कलाकार उर्वशी के भाई को भी एक पत्थर लग गया और उसका सिर फट गया। बक़ौल चश्मदिदों के घायल शख्स के सिर में चार टांके लगे हैं। इस दौरान भीड़ पर काबू के लिए पुलिस को हल्का लाठीचार्ज करना पड़ा।

 

Comments are closed.