बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

हिन्दी राशिफल : आज का आपका दिन (20.06.2017)

198

पटना Live डेस्क । सभी राशि के अपने-अपने स्वभाव और गुण-धर्म होते हैं। इसलिए प्रतिदिन ग्रहों की स्थिति के अनुसार उनसे जुड़े जातकों के जीवन में घटित होने वाली स्थितियाँ भिन्न-भिन्न होती हैं। यही कारण है कि हर राशि का राशिफल अलग-अलग होता है। आज का राशिफल आपको बताएगा कि आज के दिन आपको किन चीज़ों पर अधिक ध्यान देना चाहिए और किनसे बचने की कोशिश करनी चाहिए, क्या आज आपको उन्नति के पथ पर ले जाएगा और क्या आपके सामने बाधा खड़ी कर सकता है।

मेष राशि (अगर आपका नाम चू,चे,चो,ला,ली,लू ,ले,लो,आ अक्षर से शुरू होता है। )

आज का दिन आनंद व उल्लास से भरा हुआ होगा व शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य भी अच्छा होगा। आज किए गए हर कार्य में सफलता मिलेगी। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। मायके से भी लाभ हो सकता है व अच्छे समाचार मिल सकते हैं। आर्थिक लाभ की संभावनाएँ हैं। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ आनंददायी प्रवास का योग है। उनसे मिली भेट व सौगात पाकर आप आनंदित हों

वृषभ  राशि (अगर आपका नाम इ,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे ,वो अक्षर से शुरू होता है। )

शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य भी अच्छा होगा। अच्छे समाचार मिल सकते हैं। आर्थिक लाभ की संभावनाएँ हैं। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ आनंददायी प्रवास का योग है। सामाजिक क्षेत्र में आपको सफलता और यश कीर्ति मिलने का भी योग है।

मिथुन राशि (अगर आपका नाम का,की,कु,घ,डः,छ,के,को,हा अक्षर से शुरू होता है। )

व्यापारीवर्ग के लिए आज का दिन शुभफलदायी है। व्यापार में तथा आय में वृद्धि होगी। मित्रो से लाभ होगा। नौकरी में उच्चाधिकारियो की कृपादृष्टि से आपके लिए पदोन्नति भी संभव है। विवाह ईच्छुक व्यक्तियों को जीवनसाथी मिलने का योग है। परिवार में पत्नी और पुत्र से अच्छे समाचार मिलेंगे।

कर्क राशि (अगर आपका नाम ही,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो अक्षर से शुरू होता है। )

आज का दिन आपके लिए शुभ है। व्यापारियों के पर अधिकारी खुश रहेंगे। नौकरी करनेवालों के लिए पदोन्नति का योग है। परिवार में मैत्रीपूर्ण वातावरण बना रहेगा। नई साज-सजावट से घर की शोभा में अभिवृद्धि करेंगे। माता से भी लाभ मिलेगा। शारीरिकरुप से स्वस्थ और मानसिकरुप से प्रसन्न रहेंगे। धन और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

सिंह राशि (अगर आपका नाम मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टू,टे अक्षर से शुरू होता है। )

आज का दिन आलस्य तथा थकान में बीतेगा। उग्र स्वभाव में मानसिक रूप से व्यग्रता रहेगी। पेट से सम्बंधित दर्द से परेशानी होगी। सफलता प्राप्त करने के लिए परिश्रम अधिक करना पडे‍गा। संकटजनक विचार, वर्तन और आयोजन से दूर रहिएगा। धार्मिक यात्रा या प्रवास की संभावना है। क्रोध पर संयम बरतिएगा।

कन्या राशि (अगर आपका नाम टो,पा,पी,पू,ष,णः,ठ,पे,पो अक्षर से शुरू होता है। )

खान-पान में विशेषरुप से ध्यान रखिएगा। आवेश और क्रोध की मात्रा अधिक रहेगी, इसलिए स्वास्थ्य के प्रति ध्यान दीजिएगा। साथ में वाणी पर भी संयम बरतिएगा। अनैतिक कृत्यों से दूर रहिएगा। सरकार-विरोधी प्रवृत्तियो के कारण परेशानी खडी न हो इसका ध्यान रखिएगा। खर्च की मात्रा बढेगी।

 तुला राशि (अगर आपका नाम रा,री,रु,रे,रो,ता,ती,तू,ते अक्षर से शुरू होता है। )

आज सांसारिक जीवन का आनंद विशेषरुप से मना सकते हैं। परिवारजनों के साथ सामाजिक हेतु से बाहर जा सकते हैं। छोटे से प्रवास का आयोजन होगा। व्यापारीगण व्यापर में वृद्धि कर सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आपको सफलता और यश कीर्ति मिलने का भी योग है। आकस्मिक धनलाभ की संभावना है।

 वृश्चिक राशि (अगर आपका नाम तो,ना,नी,नु,ने,नो,या,यी,यू अक्षर से शुरू होता है। )

आप का पारिवारिक वातावरण आनंद व उल्लास से लबालब भरा रहेगा। तन में चेतना एवं स्फूर्ति का संचार होगा। प्रतिस्पर्धी एवं दोस्त के वेश में छिपे शत्रु अपने प्रयासों में असफल रहेंगे। दफ्तर में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। स्त्री मित्रों के साथ मेल-मिलाप व प्रणय प्रसंग से आनंद में वृद्धि होगी। आर्थिक लाभ के संकेत मिलेंगे एवं अधूरे कार्य पूर्ण होंगे। बीमारियों से पीड़ितों को राहत मिलेगी।

धनु राशि (अगर आपका नाम ये,यो,भा,भी,भू,धा,फा,ढा,भे अक्षर से शुरू होता है। )

आज आप को क्रोध पर संयम बरतना होगा। पेट सम्बंधित बीमारियों की समस्या रहेगी। किसी भी कार्य में सफलता न मिलने से निराशा आने की संभावना है। साहित्य या अन्य किसी सर्जानात्मक कला के प्रति रुचि रहेगी। संतानो के प्रति चिंता रहने से मन में व्यग्रता रहेगी। प्रवास को संभव हो तो टालिएगा।

मकर राशि (अगर आपका नाम भो,जा,खी,खू,खे,खो,गा,गी अक्षर से शुरू होता है। )

आज का दिन प्रतिकूलताओं से भरा रहेगां। आज आप में स्फूर्ति का अभाव रहेगा। परिवारजनों के साथ झगडे-टंटे के अथवा तो निरर्थक चर्चा के प्रसंग बनेंगे। इससे आप का मन व्यथित रह सकता है। अपकीर्ति, अपयश मिलने की संभावना है। निद्रा संपूर्ण न मिलने से आपका स्वास्थ्य बिगडेगा।

कुंभ राशि (अगर आपका नाम गू,गे,गो,सो,सी,सू,से,दा अक्षर से शुरू होता है। )

आज आप के मन से चिंता का भार हलका हो जाएगा और आप मानसिकरुप से प्रफुल्लितता का अनुभव करेंगे। साथ में शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। पारिवारिक वातावरण आनंदित रहेगा। विशेष कर भाई-बहनों के साथ संबंधो में मधुरता का अनुभव करेंगे। छोटे से प्रवास की भी संभावना है।

 मीन राशि (अगर आपका नाम दी,दू,थ,झ,दे,दो,चा,ची अक्षर से शुरू होता है। )

नकारात्मक विचारों को अपने मन से हटाइएगा। क्रोध और वाणी पर संयम बरतना होगा। किसी से वाद-विवाद या झगडे-टंटे को संभव हो तो टाल दीजिएगा। खान-पान पर संयम रखिएगा। शारीरिक स्वास्थ्य मध्यम रहेगा।

Comments are closed.