बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

Super Exclusive – पटना में युवतियों ने मनचले को बीच सड़क चप्पलो से जमकर की धुनाई

207

बृजभूषण कुमार, ब्यूरो प्रमुख, पटना सिटी

पटना Live डेस्क। राजधानी पटना में पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र के शहीद भगत सिंह चौक पर एक
मनचले को बहादुर लडकियों ने जमकर पीटा। मामला छेड़खानी से जुड़ा है। सड़क पर जा रही एक मनचले ने युवतियों ने फब्तियां कसते हुए छेड़खानी करना महंगा पड़ा गया। मनचले की पहचान खाजेकलां थाना क्षेत्र के गुरहट्टा इलाके का रहने वाला आकाश के रूप में हुई है।
जो फ़िलहाल पुलिस की गिरफ्त में है।                                                 वही घटना के बाबत बक़ौल चश्मदिदों के दोनों युवतियां सड़क से गुजर रही थी जब मनचले ने उनपर फब्तियां कसते हुए छेड़छाड़ करने लगा। कुछ देर तक तो लड़कियों ने बर्दाश्त किया पर उसकी हरकते बढ़ने लगी तो युवतियों ने उसे पकड़ लिया और फिर मनचले की चप्पल से जम कर पिटाई करने लगी। वही स्थानीय लोगो ने भी युवतियों को और मारने की बात कह सहयोग करने लगे। इसी बीच मौके पर पहुंची पुलिस ने मनचले को पकड़ लिया। पुलिस की मौजूदगी में भी गुस्साई युवतियों ने मनचले की जमकर लानत मलानत करते हुए खूब पीटा।खैर, पुलिस ने जैसे तैसे लड़के को पकड़कर थाने पहुचाया। फिलहाल पुलिस पुरे मामले में मनचले से कड़ी पूछ ताछ करने में जुटी है।

 

Comments are closed.