बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

पटना में एक सेंटीमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से बढ़ रही है गंगा

1,091

पटना Live डेस्क। बिहार में 11 नदियां अभी भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। राजधानी पटना में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पटना में गंगा के जलस्तर में बढ़ने की रफ्तार थोड़ी कम हुई है, लेकिन अभी प्रतिघंटा एक सेंटीमीटर की रफ्तार से बढ़ रही है। मिल रही जानकारी के अनुसार गंगा, सोन, पुनपुन, कोसी समेत राज्य की 11 नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। जबकि सूबे के 15 जिलों में बाढ़ का कहर जारी है।
विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, राजधानी में रिकॉर्ड जलस्तर हथिदह में बढ़ा है। शुक्रवार को हथिदह में गंगा 43।25 मीटर पर चली गई। यह जलस्तर उच्चतम स्कोर से आठ सेमी अधिक है। वहीं, अथमलगोला में सबनीमा के पास गंगा एनएच 31 के ऊपर बह रही है। हल्के पानी के कारण ट्रैफिक में कोई डिस्टर्ब नहीं हुआ है। आगे मुंगेर व भागलपुर में भी वही स्थिति है। सबसे भयावह स्थिति दियारा क्षेत्र की है।
दूसरी ओर, पटना में दीघा घाट से लेकर कंगन घाट तक पानी का दबाव बना हुआ है। पटना से सटे जिलों में वैशाली, सारण में भी बाढ़ की स्थिति भयावह है। इसे देखते हुए कल भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भ्रमण पर निकले थे। उन्होंने बाढ का जायजा लिया। साथ अधिकारियों को निर्देश दिए। इतना ही नहीं, बाढ़ का जायजा लेने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संबंधित जिला अधिकारियों के साथ बैठक की।

Comments are closed.