बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

ब्रेकिंग – पटना फोरलेन पर बोलेरों ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, 2 गंभीर रूप से जख़्मी

198

पटना Live डेस्क। राजधानी पटना के खुसरूपुर थाना अंतर्गत के जगमलबीघा गांव के पास फोरलेन सड़क पर तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर मार दी और भाग निकला। इस टक्कर से बाइक के परखच्चे उड़ गये वही बाइक पर सवार जगमलबीघा के भोला सिंह के पुत्र हरेराम कुमार एवं रामाशीष सिंह के पुत्र मनोज कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गए। गंभीर रूप से घायल दोनों की हालत को देखते हुए परिजनो द्वारा दोनों दोनों घायलों को पटना स्थित चाणक्य हॉस्पिटल ले जाया गया है।

Comments are closed.