बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

BiG News – पुलिस हेडक्वार्टर में बदलाव के साथ साथ पटना,समस्तीपुर,वैशाली समेत इन जिलों के एसपी का होगा तबादला, अगले कुछ दिनों होंगे बदलाव

504

पटना Live डेस्क। सूबे की कानून व्यवस्था को पुनः ट्रैक पर लाने और अपराध पर नियंत्रण की दिशा में बेहद कारगर कदम उठाने की कवायद के तहत गृह विभाग बिहार सरकार ने फेरबदल करने की तैयारी पूरी कर ली है। जल्द ही इस बाबत आदेश जारी किया जा सकता है। यह बदलाव सिलसिलेवार ढंग से किया जाना है। अगले 2-3 दिनों के अंदर पुलिस मुख्यालय में 5-6 वरीय अधिकारियों को इधर से उधर करते हुए उनकी जिम्मेदारियों में परिवर्तन किया जाएगा। तदुपरान्त बिहार सरकार IAS अधिकारियों का तबादले प्रक्रिया अपनाएगी।

DIG भी बदले जाएंगे

इन दोनों रिसफ़ल के बाद इन सबके बाद DIG स्तर के अधिकारियों को इधर से उधर किया जाएगा। इस मे सबसे हॉट सीट पटना DIG की मानी जा रही है। जिसको लेकर 2 अधिकारियों की विशेष चर्चा है। वही मिल रही जानकारी के अनुसार कुल 3 DIG इधर से उधर किये जाने है।

पटना समेत इन जिलों के एसपी बदले जायेगे

तदुपरान्त जिले में तैनात पुलिस कप्तान बदलने जाएंगे। विश्वस्त सूत्रों का दावा है कि पटना से 2 सिटी एसपी समेत लखीसराय, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली , समस्तीपुर और जहानाबाद के एसपी का तबादला होना है।

               उल्लेखनिय है कि गोपालगंज के वर्त्तमान एसपी ने मेडिकल कारणों से मुख्यालय में पदास्थित करने का आवेदन दे रखा है। वही समस्तीपुर की एसपी लेडी सिंघम के नाम से विख्यात हरप्रित कौर मातृत्व अवकाश पर जा रही है। वही पटना के सेट्रल एसपी पी के दास को प्रोन्नति के तहत नई जिम्मेदारी दी जाएगी।

20 डीएसपी बदलने जाएंगे 

फिर बारी आयेगी 20 डीएसपी अधिकारियों की जिनको चिन्हित किया गया। जो नॉन परफार्मिंग है। इनमें 3 डीएसपी वैशाली के है। वही 2 मुजफ़्फ़रपुर से और 3 बेगूसराय साथ ही एक पटना के बताये जा रहे है। लेकिन लिस्ट में उल्लेखित सभी नामो के बाबत पुख्ता जानकारी नही मिल पाई है।

Comments are closed.