बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

Exclusive (video)- पटना में वो चलती ट्रेन से कूदा और फिर ……

241

पटना Live डेस्क। पटना के दीदारगंज थाना अन्तर्गत बंकाघाट स्टेशन के समीप अहले सुबह तकरीबन 5 बजे एक दर्दनाक हादसे में एक लड़के की मौत हो गई। मकतूल लड़के का नाम विकास कुमार था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हादसे का शिकार हुआ लड़का अक्सर ट्रेन में बंका घाट में सवार होकर कुछ न कुछ चुरा कर फतुहा स्टेशन के समीप कूद जाया करता था। अक्सर वो ये कारनामा करता रहता था। लेकिन शनिवार की अहले सुबह उसका यही कारनामा उसकी मौत का सबब बन गया।

मिली जानकारी के अनुसार
सुबह सबेरे विकास पुरानी चोरी की आदत के अनुसार ट्रेन से मोबाइल चुराकर चलती ट्रेन से कूदने को तभी मोबाइल वाले ने हो हल्ला कर दिया और हड़बड़ाहट में विकास कूदा और सीधे वो बंका घाट के समीप रेलवे के इलेक्ट्रिक पोल से जा टकराया जिससे उसके चेहरे के परखच्चे उड़ गए और वो दर्दनाक मौत का शिकार हो गया। मकतूल गुलामहिया चक के सबलपुर का रहने वाला है। हादसे के बाद विकास का शव घर पहुचते ही कोहराम मच गया है।

Comments are closed.