बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

BiG News – अमेरिका में हफ्ते से भी कम समय में दूसरी बार गोलीबारी, अब टेक्सास के El Paso स्थित wallmart में गोलीबारी, 20 लोगों की मौत, 26 घायल

256

पटना Live(इंटरनेशनल)डेस्क। एक बार फिर अमरीकी धरती पर महज एक सप्ताह से भी कम समय के अंदर गोलियों की बौछार कर लोगो को मौत के घाट उतार दिया गया है। इस बार भी ऐल पासो ( Cielo Vista Mall स्थित वॉलमार्ट स्टोर में ही गोलीबारी की गई है। विदित हो कि  कैलिफोर्निया में 28 जुलाई को भी वॉलमार्ट स्टोर  गोलीबारी की घटना हुई थी। गोलीबारी में कुल 4 लोग मारे गए थे, जबकि 15 लोग घायल हुए थे।

 मिली जानकारी के अनुअसार अमेरिका के टेक्सास प्रांत के एल पासो (EL Paso) स्थित Cielo Vista Mall स्थित वॉलमार्ट स्टोर में गोलीबारी हुई है। इसमें 20 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 26 लोग घायल हुए हैं। एल पासो के पुलिस चीफ (El Paso Police Chief) ग्रेग एलेन ने कहा कि  हमारे पास कई हमलावरों के होने की रिपोर्ट है। हम इलाके में तलाशी अभियान चला रहे हैं।बताया जा रहा है कि तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 21 साल के एक व्यक्ति ने शॉपिंग मॉल में प्रवेश किया था। जिसकी तस्वीर कैमरे में कैद हों गई थी। उसने एके 47 जैसा रायफल हाथों में ले रखा था और कानों पर प्रोटेक्शन पहन रखा था। शख्स ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया और चारो तरफ से घिरने के बाद उसने सरेंडर कर दिया।

घटना के कुछ देर बाद टेक्सास के गवर्नर ग्रेग एबॉट के हवाले से कहा गया कि शॉपिंग मॉल में गोलीबारी की इस घटना में 20 लोगों की जान चली गई है, जबकि 26 लोग घायल हुए हैं।

वही, इस खरेजी कि घटना के बाबत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस पूरी घटना पर ट्वीट किया है।उन्होंने कहा है कि टेक्सास में भयानक गोलीबारी। रिपोर्ट बहुत खराब हैं, कई मारे गए। राज्य और स्थानीय अधिकारियों के साथ काम रहा हूँ।मैंने गवर्नर से भी बात किया और पूरी मदद का भरोसा दिया है।

स्थानीय रिपोर्टों में कहा गया है कि शूटिंग एक वॉलमार्ट स्टोर में हुई और इसमें कई लोग मारे गए हैं। एक कर्मचारी ने स्थानीय न्यूज चैनल को बताया कि पुलिस और स्वाट अधिकारी क्षेत्र को खाली करने के लिए ऑपरेशन चला रहे हैं।पुलिस ने जनता को मॉल से दूर रहने की सलाह दी है।

टेक्सास के लेफ्टिनेंट गवर्नर डैन पैट्रिक ने बताया कि गोलीबारी में 20 लोग मारे गए हैं।पैट्रिक ने फॉक्स न्यूज को बताया कि हमारे पास 15 और 20 लोगों की मारे जाने की जानकारी है। ये घटना स्थानीय समयानुसार सुबह 10 बजे हुई।

यह अमेरिका में वॉलमार्ट स्टोर में एक हफ्ते से भी कम समय में दूसरी गोलीबारी की घटना है। 28 जुलाई को कैलिफोर्निया के गिलरॉय में गिलरॉय गार्लिक फेस्टिवल में फायरिंग हुई थी, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई थी।

Comments are closed.