बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

गोपालगंज: झगड़ा सुलझाने के लिए हो रही थी पंचायती,लेकिन चलने लगी गोली और होने लगी मारपीट

311

पटना Live डेस्क.  गोपालगंज में झगड़ा सुलझाने के लिए हो रहे पंचायत के दौरान हुई फायरिंग और मारपीट की घटना में चार लोग घायल हो गए..इस घटना में दो लोगों की हालत गंभीर बतायी जा रही है…घायलों को इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया गया है…

घटना सिधवलिया के सरैया पहाड़ गांव की है… गोलीबारी करने का आरोप गांव के ही दबंग पैक्स अध्यक्ष पर लगा है… पीड़ित के मुताबिक सरैया-पहाड़ निवासी बनारस यादव का गांव के ही दबंग पैक्स अध्यक्ष मुनमुन पाण्डेय से पुराना विवाद था…इसी को लेकर पंचायती के लिए दोनों पक्षों को बुलाया गया… लेकिन पंचायती के दौरान ही मुनमुन पाण्डेय और उनके समर्थको ने लाठी डंडो और तलवार से बनारस यादव और उनके परिजनों पर जानलेवा हमला कर दिया…

मारपीट के दौरान गोलीबारी भी की गयी… गोली लगने से चार लोग घायल हो गए.. सभी घायलों को सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है… इस घटना के बाद सरेया-पहाड़ गाव में तनाव है… पुलिस गांव में कैंप कर मामले की छानबीन में जुट गयी है…

 

Comments are closed.