बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

Super Exclusive(वीडियो) पटना में मासूम लड़के  को डॉक्टर ने बनाया अपनी हवस का शिकार, मामल दर्ज

289

बृजभूषण कुमार, ब्यूरो प्रमुख, पटना सिटी

पटना Live डेस्क। राजधानी पटना के आलमगंज थाना क्षेत्र के बिस्कोमान कॉलोनी में एक बेहद घिनौनी और हतप्रभ करने वाली खबर का खुलासा हुआ है। जहां एक डॉक्टर ने अपने किराएदार के नाबालिक बेटे के संग जबरिया अपना मुंह काला किया है। जानकारी के अनुसार बिस्कोमान कॉलोनी के Dr अमिताभ नामक डेंटल डॉक्टर का क्लिनिक सह आवास है। इसी मकान में बतौर किरायेदार एक परिवार रहता है।

इसी परिवार के 14 वर्षीय रिंकू (काल्पनिक नाम) के साथ डॉक्टर ने उसवक्त व्याभिचार किया जब इसके परिजन कही गए हुए थे और पीड़ित बालक घर मे अकेला था।मासूम को घर मे अकेला देखकर डॉक्टर ने उसे अपनी हवस का शिकार बना लिया। घटना के बाद से सहमे लड़के ने परिजनों के वापस आने पर इसजे साथ डॉक्टर द्वारा किये गए यौवन शोषण की जानकारी दी। घटना को सुनकर सन्न रह गए मातापिता ने फौरन इस बाबत आलमगंज थाना में FIR डॉक्टर के खिलाफ दर्ज करा दिया।    मामले की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस मामला दर्ज कर गुरु गोविंद सिंह अस्पताल में छात्र का मेडिकल जांच कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। वही विश्वस्त सूत्रों का दावा है कि मेडिकल में भी मासूम के साथ यौवन शोषण की पुष्टी हो रही है। वही मामले में आलमगंज थाना पुलिस ने डॉक्टर के खिलाफ पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर डॉक्टर को पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। लेकिन शातिर डॉक्टर अब भी पुलिस की पकड़ से दूर है।

Comments are closed.