बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

हिन्दी राशिफल : आज का आपका दिन (15.07.2017)

252

पटना Live डेस्क । सभी राशि के अपने-अपने स्वभाव और गुण-धर्म होते हैं। इसलिए प्रतिदिन ग्रहों की स्थिति के अनुसार उनसे जुड़े जातकों के जीवन में घटित होने वाली स्थितियाँ भिन्न-भिन्न होती हैं। यही कारण है कि हर राशि का राशिफल अलग-अलग होता है। आज का राशिफल आपको बताएगा कि आज के दिन आपको किन चीज़ों पर अधिक ध्यान देना चाहिए और किनसे बचने की कोशिश करनी चाहिए, क्या आज आपको उन्नति के पथ पर ले जाएगा और क्या आपके सामने बाधा खड़ी कर सकता है।

मेष राशि (अगर आपका नाम चू,चे,चो,ला,ली,लू ,ले,लो,आ अक्षर से शुरू होता है। )

आप का दिन मिश्र फलदायी है। आज आप अस्वस्थता एवं व्यग्रता का अनुभव करेंगे। शरीर में थकान और आलस्य एवं मन में अशांति की अनुभूति होगी। आप आज थोड़े क्रोधित रहेंगे जिससे कार्य बिगड सकते हैं। व्यवहार में न्यायपूर्णता लाने का प्रयास करें।  धार्मिक यात्रा का आयोजन होगा।

वृषभ  राशि (अगर आपका नाम इ,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे ,वो अक्षर से शुरू होता है। )

आज आप अस्वस्थता एवं व्यग्रता का अनुभव करेंगे। शरीर में थकान और आलस्य एवं मन में अशांति की अनुभूति होगी। आप आज थोड़े क्रोधित रहेंगे। व्यवहार में न्यायपूर्णता लाने का प्रयास करें। निर्धारित कार्य करने के लिए प्रयासरत रहें। धार्मिक यात्रा का आयोजन होगा।

मिथुन राशि (अगर आपका नाम का,की,कु,घ,डः,छ,के,को,हा अक्षर से शुरू होता है। )

आप का दिन आनंद-प्रमोद तथा भोग-विलास में बीतेगा। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों से भेंट होगी। मित्रों तथा प्रियपात्रों के साथ मनोरंजनपूर्ण प्रवास हो सकता है। वाहन सुख मिलेगा। नए वस्त्रों की खरीदी और उसे पहनने के अवसर प्राप्त होगें। प्रणय के लिए आज का दिन अच्छा है। भोजन में मीठा खाने को मिल सकता है। तंदुरस्ती अच्छी रहेगी, सामाजिक सम्मान और ख्याति मिलेगी। उत्तम वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी।

कर्क राशि (अगर आपका नाम ही,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो अक्षर से शुरू होता है। )

आप का दिन अच्छी तरह से बीतेगा। घर में शांति तथा आनंद का वातावरण रहेगा एवं सुखमय प्रसंग बनेंगे। आप जो भी कार्य करेंगे उसमें यश प्राप्त होगा। आरोग्य अच्छा रहेगा। घर में परिवारजनों के साथ हर्षोल्लास में समय बितेगा। नौकरी पेशा लोगों को नौकरी में लाभ होगा। अपने से निम्न सहकर्मियों से लाभ होगा। स्त्री मित्रों से हुई भेंट से मन प्रसन्न रहेगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी।

सिंह राशि (अगर आपका नाम मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टू,टे अक्षर से शुरू होता है। )

आज का दिन आनंद से बीतेगा। आज आप अधिक कल्पनाशील बनेंगे। साहित्य-सृजन के तहत मौलिक रूप से काव्य रचना कि प्रेरणा होगी। प्रियतम के साथ हुई भेंट शुभ फलदायी होगी परिणाम स्वरूप दिन भर मन प्रसन्न रहेगा। संतान की प्रगति के समाचार मिलेंगे। विद्यार्थियों को अभ्यास के हेतु बहुत अच्छा समय है। मित्रो के साथ मिलन होगा, स्त्री मित्रों से लाभ होगा। आज आपके द्वारा परोपकार का कार्य हो सकता हैे।

कन्या राशि (अगर आपका नाम टो,पा,पी,पू,ष,णः,ठ,पे,पो अक्षर से शुरू होता है। )

शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा। कई परेशानियों के कारण मन व्याकुल रहेगा। स्फूर्ति का अभाव होगा। स्वजनों के साथ अनबन रहेगी। माता के स्वास्थ्य की चिंता सताएगी। जमीन, मकान के दस्तावेजों को संभालकर रखिएगा। स्त्री तथा पानी से हानि का डर रहेगा। लोगों के समक्ष अपमान न हो इसका विशेष ध्यान रखिएगा। धन नाहक खर्च होगा।

 तुला राशि (अगर आपका नाम रा,री,रु,रे,रो,ता,ती,तू,ते अक्षर से शुरू होता है। )

बंधुओं के साथ अच्छे संबंध रहेंगे तथा उनके साथ बैठकर घर के प्रश्नों की चर्चा होगी। किसी छोटे धार्मिक स्थल पर जाने का सफल आयोजन होगा। धन लाभ के योग हैं। विदेश से अच्छे समाचार आएँगे। व्यावहारिक प्रसंग के कारण यात्रा कर सकते हैं। नए कार्यो के आरंभ के लिए शुभ दिन है। शारीरिक व मानसिक रुप से स्वस्थ्य रहेंगें। पूँजी निवेशकों के लिए अच्छा दिन है। आज का दिन भाग्यवृद्घि का है।

 वृश्चिक राशि (अगर आपका नाम तो,ना,नी,नु,ने,नो,या,यी,यू अक्षर से शुरू होता है। )

आज साधारण लाभ का दिन है। व्यर्थ के खर्च पर रोक लगानी होगी। परिवार में झगडे न हों इसका विशेष ध्यान रखिएगा। कुटुंब के सदस्यों के बीच की गलतफहमी को दूर रखें। शारीरिक परेशानी के साथ मन में ग्लानि रहेगी। नकारात्मक मानसिकता न रखें। अनैतिक प्रवृत्तियों से दूर रहें। विद्यार्थीयों के विद्योपार्जन में अवरोध आएँगे।

धनु राशि (अगर आपका नाम ये,यो,भा,भी,भू,धा,फा,ढा,भे अक्षर से शुरू होता है। )

आप शारीरिक तथा मानसिक स्वस्थ्य का ध्यान रखें। आज आप निर्धारित कार्य कर सकेंगे। आर्थिक लाभ की प्राप्ति होगी। प्रवास की विशेषकर धार्मिक यात्रा की संभावनाएँ प्रचुर हैं। किसी रिश्तेदार के घर मांगलिक प्रसंग में उपस्थित रहने का अवसर आ सकता है। स्वजनों को मिलने से मन में आनंद रहेगा। दांपत्यजीवन का सुख और आनंद मिलेगा। आज आपका व्यवहार सामान्य रहेगा। रुचिकर भोजन मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में यशकीर्ति में वृद्घि होगी।

मकर राशि (अगर आपका नाम भो,जा,खी,खू,खे,खो,गा,गी अक्षर से शुरू होता है। )

आज व्यावसायिक कार्यों में सहकारी हस्तक्षेप बढेगा। खर्च सामान्य से अधिक रहेगा। धार्मिक, सामाजिक कार्यों में व्यस्तता बढेगी तथा खर्च भी हो सकता है। आरोग्य संबंधी चिंता रहेगी। पुत्र एवं रिश्तेदारों के साथ अनबन हो सकती है। अधिक परिश्रम करने पर ही आज सफलता मिलेगी। मानसिक व्याकुलता का अनुभव होगा। दुर्घटना से संभलकर चलें।

कुंभ राशि (अगर आपका नाम गू,गे,गो,सो,सी,सू,से,दा अक्षर से शुरू होता है। )

नए कार्यों के आयोजन का प्रारंभ करने के लिए आज का दिन शुभ है। नौकरी तथा व्यापार में लाभ होने की संभावना है। स्त्री मित्रों से कार्य मिल सकता है। लक्ष्मी देवी की कृपादृष्टि आज आप पर है। सामाजिक क्षेत्र में आपकी ख्याति बढेगी। संतान के साथ मेल अच्छा रहेगा। पत्नी और पुत्र की ओर से आनंद के समाचार मिलेंगे। विवाह के इच्छुक लोगों के लिए विवाह के संयोग उपस्थित होंगे। आप घूमने की योजना बना सकते हैं।

 मीन राशि (अगर आपका नाम दी,दू,थ,झ,दे,दो,चा,ची अक्षर से शुरू होता है। )

आपका आज का दिन शुभ फलदायी है। नौकरी या व्यापार में आपको सफलता मिलेगी तथा ऊपरी अधिकारी आप पर प्रसन्न रहेंगे। इस बात से आपकी प्रसन्नता में भी वृद्धि होगी। व्यापार में उगाही के पैसे मिल सकते हैं। बडे़ एवं पिता की ओर से लाभ होगा। पारिवारिक आनंद से आप आनंदित रहेंगे।

Comments are closed.