बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

हिन्दी राशिफल : आज का आपका दिन (05.07.2017)

217

पटना Live डेस्क । सभी राशि के अपने-अपने स्वभाव और गुण-धर्म होते हैं। आज का राशिफल आपको बताएगा कि आज के दिन आपको किन चीज़ों पर अधिक ध्यान देना चाहिए और किनसे बचने की कोशिश करनी चाहिए, क्या आज आपको उन्नति के पथ पर ले जाएगा और क्या आपके सामने बाधा खड़ी कर सकता है।

मेष राशि (अगर आपका नाम चू,चे,चो,ला,ली,लू ,ले,लो,आ अक्षर से शुरू होता है। )

आज आप सांसारिक बातें भूलकर आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में संलग्न रहेंगे। गूढ़ रहस्तमय विद्याओं और गहरी चिंतनशक्ति आपके मानसिक भार को हलका करेंगे। आध्यात्मिक सिद्धियाँ प्राप्त करने के लिए बहुत अच्छा योग है। बोलने पर संयम रखने से अनर्थ नहीं होने पाएगा। हितशत्रु हानि कर सकते हैं। नए कार्य की शुरुआत न करें।

वृषभ  राशि (अगर आपका नाम इ,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे ,वो अक्षर से शुरू होता है। )

पारिवारिक सदस्यों के साथ खुशी से समय व्यतीत होगा। दोस्तों या स्नेहीजनों की तरफ से आपको उपहार मिलेगा। विरोधियों और प्रतिस्पर्धियों का डटकर सामना करेंगे। व्यापारियों को व्यापार- धंधे में और नौकरीवालों को नौकरी में आय वृद्धि होगी। कोई भी कार्य पूरा न होने पर हताशा पैदा होगी।

मिथुन राशि (अगर आपका नाम का,की,कु,घ,डः,छ,के,को,हा अक्षर से शुरू होता है। )

अधूरे कार्यों की पूर्णता के लिए आज के दिन शुभ है । परिवार में आनंद और उल्लास का माहौल रहेगा। स्वास्थ्य बना रहेगा। कार्यों में यश और कीर्ति मिलेगी। अन्य लोगों के साथ बातचीत के दौरान क्रोध पर काबू रखें और वाणी संयमित रखने से मनमुटाव होने का अवसर नहीं आएगा। धन की प्राप्ति होगी। आवश्यक खर्च ही होंगे। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी। नौकरी पेशावालों के लाभ होगा।

कर्क राशि (अगर आपका नाम ही,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो अक्षर से शुरू होता है। )

स्वस्थ चित्र से दिन व्यतीत करें क्योंकि आज का दिन शारीरिक और मानसिक रूप से उद्वेगपूर्ण रहेगा। पेट- दर्द से हैरानी हो सकती है। आकस्मिक धन खर्च होने की संभावना है। प्रेमीजनों के बीच वाद-विवाद होने से खटराग होने की संभावना है। विपरीत लिंगीय पात्रों की तरफ से आकर्षण अथवा अत्यधिक कामुक्ता आपके लिए संकट ला सकती है अतः ध्यान रखें। नए कार्य की शुरुआत या यात्रा न करें ।

सिंह राशि (अगर आपका नाम मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टू,टे अक्षर से शुरू होता है। )

मानसिक अस्वस्थता रहेगी, परिवारजनों के साथ मनमुटाव की स्थिति आएगी। माताजी के साथ अनबन होगी या उनकी तबीयत खराब हो सकती है। जमीन, मकान तथा वाहन की खरीदारी या उसके दस्तावेज करने के लिए अनुकूल समय नहीं है। नकारात्मक विचारों से हताशा उत्पन्न होगी। जलाशय खतरनाक साबित हो सकती है। नौकरी में स्त्रीवर्ग से बच कर रहें।

कन्या राशि (अगर आपका नाम टो,पा,पी,पू,ष,णः,ठ,पे,पो अक्षर से शुरू होता है। )

 

बिना विचारे साहस करेंगे। भावनात्मक सम्बंध स्थापित होंगे। भाई- बहनों के साथ मेल जोल रहेगा। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ मुलाकात होगी। गूढ़ रहस्यमय विद्याओं के प्रति आकर्षण होगा और उसमें सिद्धि मिलेगी। विरोधियों और प्रतिस्पर्धियों का डटकर सामना करेंगे।

 तुला राशि (अगर आपका नाम रा,री,रु,रे,रो,ता,ती,तू,ते अक्षर से शुरू होता है। )

आज की मानसिक वृत्ति नकारात्मक रहेगी। क्रोधावेश में वाणी पर संयम खोने से पारिवारिक सदस्यों के साथ विवाद होंगे। अनावश्यक खर्च होगा। स्वास्थ्य खराब होगा। मन में ग्लानि रहे। अनैतिक प्रवृत्तियों चिंता का कारण बनेंगी। विद्यार्थियों की पढ़ाई में विघ्न आएँगे।
वृश्चिक राशि (अगर आपका नाम तो,ना,नी,नु,ने,नो,या,यी,यू अक्षर से शुरू होता है। )

आज का दिन शुभ होगा। शारीरिक और मानसिक रूप से प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ खुशी से समय व्यतीत होगा। दोस्तों या स्नेहीजनों की तरफ से आपको उपहार मिलेगा। दांपत्यजीवन में प्रसन्नता का अनुभव होगा। प्रियजन के साथ की मुलाकात में सफलता मिलेगी। मांगलिक प्रसंग में जाने की संभावना है। धन लाभ और प्रवास का योग है।

धनु राशि (अगर आपका नाम ये,यो,भा,भी,भू,धा,फा,ढा,भे अक्षर से शुरू होता है। )

आज क्रोध के कारण पारिवारिक सदस्यों तथा अन्य लोगों के साथ सम्बंध बिगड़ेंगे। आपकी वाणी और व्यवहार झगड़े का कारण बन सकते हैं। दुर्घटना से बचें। बीमारी के पीछे धन खर्च होगा। अदालती कामकाज में सावधानीपूर्ण कार्य करें। व्यर्थ के कार्यों में आपकी शक्ति खर्च होगी।

मकर राशि (अगर आपका नाम भो,जा,खी,खू,खे,खो,गा,गी अक्षर से शुरू होता है। )

आज का दिन हर क्षेत्र में लाभदायक है। स्नेहीजनों और मित्रों से मिलना होगा। प्रिय व्यक्तियों के साथ की मुलाकात रोमांचक बनेगी। विवाहोत्सुक व्यक्तियों की वैवाहिक समस्याएँ मामूली प्रयत्न से हल हो जाएँगी। व्यापारियों को व्यापार- धंधे में और नौकरीवालों को नौकरी में आय वृद्धि होगी। गृहस्थजीवन में आनंद रहेगा। नई चीज वस्तुओं की खरीदारी होगी।

कुंभ राशि (अगर आपका नाम गू,गे,गो,सो,सी,सू,से,दा अक्षर से शुरू होता है। )

हरेक कार्य सरलतापूर्वक हल होंगे और उनमें सफलता मिलेगी। नौकरी- धंधा के जगह अनुकूल परिस्थिति निर्मित होगी। सरकारी कार्य निर्विघ्न पूरे होंगे। उच्च पदाधिकारियों का व्यवहार सहयोगपूर्ण रहेगा। स्वास्थ्य बना रहेगा और मानसिक रूप से स्फूर्ति महसूस होगी। पदोन्नति और धन प्राप्ति का योग है। गृहस्थजीवन आनंदपूर्ण रहेगा और मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

 मीन राशि (अगर आपका नाम दी,दू,थ,झ,दे,दो,चा,ची अक्षर से शुरू होता है। )

आज के दिन की शुरुआत भय और उद्विग्नता के साथ होगा। शरीर में सुस्ती और थकान का अनुभव होगा। कोई भी कार्य पूरा न होने पर हताशा पैदा होगी। भाग्य साथ न देता हुआ प्रतीत होगा। आफिस में अधिकारीवर्ग के साथ संभलकर कार्य करें। संतानें आज चिंता का कारण बनेंगी। व्यर्थ में पैसे खर्च होंगे।

Comments are closed.