बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

Super Exclusive -(विजुअल) तो क्या मुर्गा चोर हैं पुलिस वाले ? सीसीटीवी में कैद चोरी की पूरी वारदात कैद, देखिये खुद तय करिये?

243

पटना Live डेस्क। पूरी दुनिया नव वर्ष के स्वागत के जश्न की तैयारी में है। वही बिहार की राजधानी पटना में भी आम लोगो पर नव वर्ष का खुमार छाया हुआ है। जश्न का अवसर है तो क्या आम क्या खास क्या खाकी वाले क्या सिविलियन सभी नए साल की तैयारी में जुटे है। लेकिन इसी बीच राजधानी पटना की सुरक्षा जिन कंधों पर है उनके बाबत एक अजीबो गरीब वाक्य सामने आया है। शहर के पत्रकार नगर थाना अंतर्गत पड़ने हनुमान नगर के काली मंदिर रोड में स्थित एक चिकेन शॉप हैं,जिसका नाम chiken n चिकेन है। इस शॉप से 30 तारीख यानी शनिवार की अहले सुबह 2 बजकर 21 मिनट पर तीन की संख्या में रहे लोगों ने दुकान के बाहर मौजूद पिजरे से 13 मुर्गे चोरी कर लिया। इस वाकये को जिन 3 लोगो ने रात में अंजाम दिया है वो सीसीटीवी में कैद हो गये है। इस घटना को अंजाम देने वाले तीनो व्यक्तियों (विजुअल साफ नही) का पहनावा ओढावा उनके पुलिस कर्मी होने का सतही तौर पर जोरदार आभास देता है।                                                 लेकिन चुकी ओस पड़ने की वजह से सीसीटीवी में उनका चेहरा साफ साफ नही दिखता है। वही अबतक जितने भी लोगो मे इस सीसीटीवी विजुअल को देखा है,उनका कहना है कि लगते तो बिल्कुल पुलिस कर्मी ही है। वही दुकान वाले ने घटना के बाबत पत्रकार नगर थाने को लिखित शिकायत कर दी है। इस वारदात को अंजाम देने वालो का पुलिस कर्मी होने का दावा पटना Live नही करता है। मुर्गा चोरी की इस घटना का पूरा प्रकरण सीसीटीवी में कैद है। चोरी की पूरी वारदात का विजुअल आप स्वयं देखे और खुद तय करिये की क्या वारदात को अंजाम देने वाले तीनो कौन हो सकते है?

Comments are closed.