बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

लखनऊ में महिला को होटल के बाहर मारी गई गोली, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना

336

पटना Live डेस्क। यूपी की राजधानी लखनऊ के कृष्णानगर थानाक्षेत्र स्थित हिल्टन होटल के बाहर शनिवार रात बदमाशों ने एक महिला को गोली मार दी। हमले में होटल का गार्ड भी घायल हो गया है। स्थानीय पुलिस के साथ एसएसपी दीपक कुमार भी मौके पर पहुंच गए। महिला और गार्ड को ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।

 

महिला ने पति पर लगाया गोली चलवाने का आरोप लगाया है। एसएसपी दीपक कुमार ने बताया, महिला की पहचान मोनिका सिं‍ह के रूप में हुई। शुरुआती जांच में महिला और उसके पति संजय केडिया के साथ विवाद सामने आया है। महिला ने बयान दिया है कि उसके पति संजय ने झूठ बोलकर दूसरी शादी की है, जिसको लेकर विवाद चल रहा है। कुछ महीने पहले भी पति ने धमकी दी थी। महिला का आरोप है कि संजय ने ही हमला करवाया है।

प्रत्यक्षदर्शी गार्ड ने बताया, महिला रात 8.30 बजे होटल से खाना खाकर निकली थी। वह कार बैक कर रही थी, इतने में पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने उस पर गोली चला दी। तीन में से दो बदमाशों ने ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग की। इस दौरान बीच बचाव करने आए एक गार्ड शैलेंद्र तिवारी को भी गोली मार दी। इसके बाद बदमाश फरार हो गए। महिला के गले में गोली लगी है, उसकी हालत गंभीर है। दोनों को ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है।

Comments are closed.