बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

BIG News ( वीडियो) बिहार के फारबिसगंज में निर्माणाधीन मकान दुकान पर गिरा, राखी बेच रहे तीन सगे भाइयों दर्दनाक मौत

317

पटना Live डेस्क। बिहार के अररिया के फारबिसगंज में एक बड़ा हादसा हो गया है जिसमें तीन सगे भाइयों  दर्दनाक मौत हो गई है। यहां एक निर्माणाधीन मकान की दीवार एक दुकान पर गिर धराशाई हो गया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत दीवार के नीचे दबने से हो गई।वहीं, कई लोगों के घायल होने की भी खबर है।
मिली जानकारी के अनुसार अररिया जिले के फारबिसगंज के स्टेशन चौक के पास एक निर्माणाधीन बिल्डिंग की दीवार गिर गई। दीवार गिरने से उसका छज्जा एक दुकान पर गिर गई।जिसमें तीन लोग बुरी तरह दब गए। जिससे उनकी मौत हो गई। बताया जाता है कि तीनों मृतक आपस में सगे भाई थे। जो दुकान में राखी बेच रहे थे।                   
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई  लोगों ने फौरन राहत का काम शुरू कर दिया। वहीं, इस घटना की खबर प्रशासन को भी दी गई। जिसके बाद जेसीबी की मदद से मलवे को हटाने का काम किया जाने लगा।मलवे से निकाल कर लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया।लेकिन डॉक्टरों ने तीनों लोगों को मृत घोषित कर दिया।
घटना में वहां कई लोगों के घायल होने की भी खबर है। बताया जा रहा है कि कुछ लोग और भी मलबे में दबे हो सकते हैं।लोगों के मरने और दबे होने की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। बचाव कार्य में वहां के स्थानीय लोग भी जुटे हुए हैं. वहीं, राखी से पहले तीन सगे भाईयों की मौत से पूरे इलाके में सन्नाटा छा गया है। बहन-भाई के त्योहार के लिए राखी बेच रहे तीन भाईयों की मौत से पूरे परिवार में चीत्कार मची हुई है। वही, स्थानीय लोग भी बेहद मर्माहत है।

Comments are closed.