बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

Super Exclusive (वीडियो) पटना में अतिक्रमण  हटाओ अभियान के दौरान पुलिस की बर्बरता का Live वीडियों देखिए, विरोध में नगर निगम का घेराव

282

बृजभूषण कुमार, ब्यूरो प्रमुख , पटनासिटी

पटना Live डेस्क। राजधानी पटना में अतिक्रमण के नाम पर खाजेकलां थाना क्षेत्र के कोटग्रस्त चौकी के पास पुलिस की बर्बरता का एक वीडियों वायरल हो रहा है। इस वीडियों में पुलिस वालों की निर्मम पिटाई का दृश्य स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। इस वायरल वीडियों में पुलिस वालों बर्बरता पूर्वक पूरे परिवार को लाठी डंडे से जमकर पिटाई करते दिखाई दे रहे है। न केवल पिटाई कर रहे अहि बल्कि परिवार की महिलाओं को भी महिला पुलिस कर्मियों की मदद से खिंचते हुए दिखाई दे रहे है। इस खींचतान और पिटाई में महिला पर भी लाठियों से प्रहार करते दिखाई देते है।इस घटना के बाद से पीड़ित परिवार पर हुए खाकी के जुल्मो सितम के विरोध में पटना साहिब के महागठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नगर निगम का घेराव कर जमकर प्रदर्शन किया।

                          दरअसल, विगत एक महीने से राजधानी पटना में चलाये जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान का विरोध लगातार जारी है। इसको लेकर  महागठबंधन के नेताओ ने पटना नगर निगम सिटी अंचल का घेराव कर मुख्य द्धार पर ताला बंदी कि,साथ ही नगर निगम के अधिकारियों के मनमानी के खिलाफ जमकर हंगामा और प्रदर्शन कर विरोध जताया है। महागठवन्धन के नेताओ की माने तो नगर निगम के अधिकारी अतिक्रमण के माप दंड का पैमाना बिना सुनिश्चित किये लोगो को परेशान कर रहे है और मनमानी ढंग से फाइन भी वसूल रहे है। वही यह सब काम  स्थानीय मंत्री के इशारे पर किया जा रहा है। देखे और क्या कहना रहा महागठबंधन के नेताओं का

Comments are closed.