बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

Leaked Audio भाजपा से एमपी रहे रमाकांत यादव बोले- यादव हो इसलिए छोड़ रहा हूँ, गर ठाकुर-ब्राहमण होता तो लाठी से मारता…शर्मनाक वायरल हुआ ऑडियो

245

पटना Live डेस्क। यूपी के आजमगढ़ से कमल चुनाव चिन्ह पर साइकिल सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव को टक्कर देने वाले भाजपा के बाहुबली पूर्व सांसद रमाकांत यादव का बेहद शर्मनाक आडियो क्लिप पूरे 2 मिनट 56 सेकेंड का सामने आया है। इस आडियो  क्लिप में रमाकांत यादव एक पुलिस अधिकारी को धमका रहे हैं। यह आडियो क्लिप सोशल मीडिया में वायरल हो गया है।

                    बताया जा रहा है कि यह आडियो क्लिप भाजपा के बाहुबली पूर्व सांसद रमाकांत यादव का है। रमाकांत यादव पुलिस अधिकारी से कह रहे हैं कि मै आप लोगों की तरह छोटे दिल का नहीं हूँ। गर ठाकुर-ब्राहमण होता तो लाठी से मारता जाओ यादव के नाते छोड़ दे रहा हूं तुमको। फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल हुई इस आडियो क्लिप के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल पा रही है। लेकिन जो लहजा इस पूरे ऑडियो क्लिप में सुनाई देता है। वो एक बतौर पूर्व या वर्त्तमान जनप्रतिनिधि के बेहद शर्मनाक और निंदनीय है। आप इस ऑडियो क्लिप को सुने पर खुद ही तय करे ?

Comments are closed.