बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

Big Breaking – पटना में 10 करोड़ के नकली स्टाम्प बरामद, एएसपी सदर के नेतृत्व पुलिस को मिली जोरदार सफलता

498

पटना Live डेस्क। राजधानी पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र के बेहद व्यस्त सड़को में शुमार राजेन्द्र नगर आरओबी के नीचे अचानक उस वक्त गुजर रहे लोगबाग आवक रह गए जब एक ऑटो पर सवार होने जा रहे व्यक्ति को पुलिस कर्मियों ने घेर लिया। इस पुलिसिया कार्रवाई को सदर एएसपी सुशांत कुमार सरोज के नेतृत्व में अंजाम दिया गया।मिली जानकारी के अनुसार एएसपी को लगातार इस बात की सूचना अपने सूत्रों से मिल रही थी कि एक व्यक्ति नकली स्टाम्प लेकर आने वाला है। मिली सूचना पर एएसपी ने कंकड़बाग थाना पुलिस को व्यक्ति की गिरफ्तारी का दिशा निर्देश दिया।                                     एएसपी के दिशा निर्देश पर पुलिस ने चिन्हित व्यक्ति को पकड़ने खातिर सतर्कता से खड़ी थी। इसी बीच एक झोला लिए एक व्यक्ति एक ऑटो पर सवार होने के लिए आता दिखाई दिया। पुलिस ने जैसे ही झोला लेकर व्यक्ति को दबोचने खातिर प्रयास किया शातिर झोला फेककर फरार हो गया। पुलिस ने शातिर स्टैम्प धंधेबाज को पकड़े खातिर काफी दूर तक खदेड़ा लेकिन भीड़ का फायदा उठाकर वो फरार होने में कामयाब रहा।इधर, फेके गए झोले की तलाशी में पुलिस को बड़ी संख्या में 500 -500 रुपये के मूल्य के नकली स्टाम्प मिले। बरामद स्टाम्प का बाजार मूल्य 10 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। वही इस सफलता के बाबत एएसपी सुशांत सरोज ने बताया कि यह एक बड़ी सफलता है। पुलिस मामले के तह तक जाने की कार्रवाई करेगी साथ फरार हुुुए धंधेबाज की गिरफ्तारी के प्रेयास जारी है।

Comments are closed.