बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

Breaking- आर्मी के जवान ने साथी की हत्या कर खुद को भी गोली मारली,मौत

221

पटना Live डेस्क। बिहार की राजधानी पटना से एक बड़ी खबर आ रही है। दानापुर स्थित मिलिट्री कैंटोनमेंट
में कार्यरत 2 सेना के जवान जो मंगलम कॉलोनी में किराए के मकान में साथ साथ रहा करते थे। किसी बात को लेकर आपस मे उलझ गए। गर्मागमी के बीच एक सेना के जवान ने साथी जवान को गोली मार दी और फिर खुद को भी राइफल से गोली मार ली। दोनों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

                   सोमवार के सुबह राजधानी पटना के दानापुर स्थित मंगलम कोलनी में किराए के मकान में रह रहे सेना के जवान रितेश कुमार और सेना के ही जवान संतोष कुमार में बेहद गहरी दोस्ती थी। रितेश पर संतोष कुमार अपने यहाँ शादी करने का दबाव दे रहा था। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था ।सुबह पहर दोनों के बीच बातचीत बिगड़ गया और दोनों हाथापाइ करने लगे। एक जवान ने राइफ़ल से साथी जवान को गोली मार दिया और फिर ख़ुद को भी गोली मार लिया । दोनों की मौत घटना स्थल पर ही हो गया है। मृतक सेना जवान की पहचान संतोष कुमार और रिंकेश कुमार में हुई है। पुलिस मौक़े वारदात पर पहुँच मामले के छानबीन में जुटी है। पुलिस लाश को बरामद कर पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुट गयी है। फ़ोरेंसिक टीम को सूचना दी गयी है।हत्या का कारण शादी का विवाद बताया जा रहा है ।

Comments are closed.