बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

BiG News (वीडियो) कुम्हरार के भाजपा विधायक अरुण सिन्हा की फ़जीहत जारी, चौक चौराहों पर विरोध के लगे पोस्टर

1,455

पटना Live डेस्क। बिहार के विधानसभा चुनाव ख़ातिर सियासी दलों ने तैयारियों का बिगुल बजा दिया है। इसी बीच  कुम्हरार विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक अरुण सिन्हा के खिलाफ लोगो का आक्रोश फुट पड़ा है। विरोध का आलम यह है कि तमाम चौक चौराहों पर पोस्टर लगाकर भाजपा विधायक के खिलाफ विरोध किया जा रहा है।

दरअसल,पटनावासियों का गुस्सा इस बार सीटिंग विधायकों के खिलाफ स्पष्ट दिखाई दे रहा है। इसी का असर है कि विधायकोम से नाराजगी ऐसी है कि जगह-जगह पोस्टर लगा कर सिटिंग विधायकों का विरोध किया जा रहा है।इसी क्रम में कुम्हरार विधानसभा क्षेत्र के वर्त्तमान और लगातार तीसरी बार जीत हासिल करने वाले भाजपा विधायक अरूण कुमार सिन्हा को लेकर वोटरों में भारी आक्रोश है। स्थानीय लोग हर चौक-चौराहे पर बैनर-पोस्टर लगाकर विधायक अरुण सिन्हा का विरोध कर रहे है।

                बीजेपी विधायक अरूण सिन्हा के खिलाफ क्षेत्र के प्रमुख चौक चौराहों विशेषकर कदमकुआं, राजेन्द्रनगर, कंकडबाग समेत अन्य क्षेत्रों में कई पोस्टर लगाये गए हैं।

लगाए गए पोस्टरों पर विधायक अरूण कुमार सिन्हा को पटना को डूबोने वाले विधायक की संज्ञा दी गई है। साथ ही नारा लिखा गया है। सभी चौक-चौराहों पर लगाये गए पोस्टर में इस तरह के नारे लिखे गए हैं।

कुम्हरार की जनता करे पुकार …
नहीं चाहिए अरुण सिन्हा इस बार….

पानी की बहार है,यही कुम्हरार है।
अरुण सिन्हा को बदलना इस बार है।।

बता दें कि बीजेपी विधायक को लेकर स्थानीय लोगों में बेहद आक्रोश और गुस्सा है। कई दफे तो विधायक को स्थानीय लोगों ने घेरा भी है और सरेआम जमकर काफी भला-बुरा भी कहा है।

दरअसल स्थानीय लोगों की शिकायत है कि विधायक किसी काम के नहीं हैं।राजधानी डूबने के समय भी विधायक अरूण सिन्हा गायब रहे।काफी दिनों के बाद उनकी नींद खुली। तभी से कंकडबाग और राजेन्द्रनगर के स्थानीय लोग विधायक से खासे नाराज हैं।

Comments are closed.