बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

BiG News (वीडियो) राजधानी में असमाजिक तत्वों ने 5 मोटरसाइकिलो को फूंका, पुलिस जांच में जुटी

थाना क्षेत्र में घूम घूम कर अपराधियों ने कुल 5 बाइको को आग के हवाले कर दिया लेकिन पुलिस की कथित पेट्रोलिंग पार्टी को पता भी नही चला

747

पटना Live डेस्क। राजधानी में अपराधियों की कारस्तानियां रुकने के नाम नही ले रही है। इसी क्रम में पटनासिटी अंचल के चौक थाना क्षेत्र के हाजीगंज इलाके में बीती देर रात असामाजिक तत्वों द्वारा एक साथ 5 मोटरसाइकिल में आग लगाए जाने स्थानीय लोगों में पुलिस प्रशासन के खिलाफ काफी आक्रोश है।

बताया जाता है कि बीती रात महज कुछ घण्टे के अंदर हाजीगंज इलाके के अलग अलग जगहों पर एक साथ 5 मोटरसाइकिल में आग लगा दिया गया। फुकी गई पांचो मोटरसाइकिलों में 3 तो बुरी तरह जल गई है तो बकाइ दो बाइक भी तकरीबन 60% से ज्यादा जल चूकी है। वही से घटना से आहत स्थानिए लोगो का कहना है कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची लेकिन रात्रि में पेट्रोलिंग की महज बाते ही होती है कभी दिखाई नही देती है। इधर पुलिस हर बार की तरह इस बार भी दावे कर रही है साथ ही साथ घटना स्थलों के आस पास में लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से बदमाशों की पहचान करने में जुट गई है।

Comments are closed.