बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

Exclusive (वीडियो) महिला ने नशे में धुत्त टाइगर मोबाइल के जवान उसीके डंडे से की जमकर धुनाई, पब्लिक ने भी दौड़ा दौड़ा कर धोया

433

मनोज कुमार के साथ सुमित बेगूसराय

पटना Live डेस्क। 6 अप्रैल 2016 से बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है। इसको लागू करने की जिमनेदारी ख़ाकी के कंधों पर है। लेकिन सुबे में पुलिसवाले ही शराबबंदी को धता बात रहे है। इसी कड़ी में बेगूसराय में शराब के नशे में दो टाइगर मोबाइल के जवानों ने एक दम्पति के साथ सरेआम सैकड़ो नज़रों के सामने ही नशे में धुत्त होकर जमकर बदसलूकी की और जब युवती ने इसका विरोध किया तो दोनों ख़ाकी वाले हद पार करने पर उतारू हो गए। इस बात से नाराज महिला और स्थानीय लोगों  ने टाइगर मोबाइल जवान की जमकर पिटाई कर दी।

                           यह घटना बेगुसराय नगर थाना क्षेत्र के स्टेशन चौक की है। बकौल चश्मदीद के टाइगर मोबाइल के जवान वेंकटेश कुमार नशे में मदमस्त अपने साथी के संग स्टेशन पहुंचा और वहां एक महिला के साथ बदसलूकी करने लगा। सरेआम होते इस दुर्व्यवहार से पहले तो महिला ने पुलिसवालों को खूब खरी खोटी सुनाई। फिर महिला चंडी के अवतार में आग गई और पुलिस का डंडा छीन उसी से स्थानीय लोगों के साथ उसकी पिटाई कर दी।                                                                          पटना Live के पास पूरे वाक्ये का वीडियों है।आप तस्वीरों में देख सकते हैं कि महिला और स्थानीय युवको ने  किस तरह पुलिस की पिटाई कर रहे हैं। जबरदस्त धुनाई और जमकर लत्तम जुत्तम से लहूलुहान अवस्था में टाइगर मोबाइल जवान को स्थानीय लोगों ने ही रिक्शा पर चढ़ा कर टाउन थाना भेज दिया। थाना जाने के दौरान भी आप देख सकते हैं किस कदर जवान शराब के नशे में धुत हैं। उसके सिर से खून बह रहा है।

घटना की जानकारी पुलिस के वरीय अधिकारियों को भी दी गई है।वही इस घटना से ग़ुस्साये स्थानीय लोगों ने बताया की अक्सर शराब के नशे में धुत्त टाइगर जवान स्टेशन परिसर और उसके आस पास इस तरह की घटना को वर्दी के खौफ के बल पर पिस्टल चमकाते हुए रंगादरी मारपीट और महिलाओं से बदसलूकी जैसी कारतूत को अंजाम देते रहते हैं।

Comments are closed.