बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

Big Breaking -(वीडियो )सीवान के रालोसपा पार्टी के जिलाध्यक्ष की चाकू मार कर हत्या, चाचा ने दिया घटना को अंजाम

333

विजय राज़, संवाददाता, सीवान

पटना Live डेस्क। बिहार के सीवान से एक बेहद सनसनीखेज खबर मिल रही है। सिवान अभी अभी एक युवक को चाकू मारकर हत्या कर दी गई।घटना आंदर थाना क्षेत्र के गडार गांव की है। मृतक।रालोसपा के जिलाध्यक्ष संजय साह बताये जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार आंदर थाना क्षेत्र के गडार गांव निवासी संजय शाह का अपने चाचा से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था।जिसमें शनिवार की शाम दोनों के बीच कहासुनी हुई और उसके बाद विवाद इतना बढ़ा कि चाचा ने डॉक्टर संजय साह को चाकू मारकर घायल कर दिया।
गंभीर हालत में संजय शाह को हुसैनगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।जहां से उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया।सीवान सदर अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने संजय साह को मृत्त घोषित कर दिया।फिलहाल पुलिस ने मामले को दर्ज कर छानबीन शुरु कर दिया है।

Comments are closed.