बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

Super Exclusive – सिवान के भाजपा सांसद और विधायक हुए लापता, आवाम ने लगाया शहर के बीचों बीच पोस्टर

184

विजय राज़, संवाददाता, सिवान

पटना Live डेस्क। सिवान शहर के बीचों बीच एक पोस्टर के जरिये आवाम ने अपने जन प्रतिनिधियों के लापता होने का खुलासा किया है। दरअसल सिवान के भाजपा सांसद और विधायक पर स्थानीय लोगो का आरोप है कि दोनो जनप्रतिनिधियों द्वारा विकास का काम नही किया जा रहा है।अपनी नाराजगी को प्रदर्शित करने खातिर शहर में दोनो के लापता होने का बैनर लगाया गया है। बैनर पर स्थानीय जनता ने संदेश भी लिखा है। बैनर पोस्टर में लिखा जिस किसी को भी ये दोनों जनप्रतिनिधि मिले दोनो को सिवान के आसी नगर में भेजे। इस लापता पोस्टर बैनर पर बाकायदा सिवान के भाजपा सांसद ओमप्रकाश यादव और सदर विधायक व्यासदेव प्रसाद की तस्वीर भी चस्पा की गई है।
सदर विधायक व्यासदेव प्रसाद पूर्व में मंत्री भी राह चुके है। लगातार विधायक भी बनते आ रहे है। लेकिन आज भी सिवान के आसी नगर विकास से कोशो दूर है। इस से आजिज आकर स्थानीय लोगो ने बैनर पोस्टर के जरिये अपनी नाराजगी इजहार रहे हैं ।

Comments are closed.