बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

Big Breaking- अपराधियों का तांडव मुंगेर में पति पत्नी पर जानलेवा हमला,गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

293

पटना Live डेस्क। बिहार के मुंगेर में भू-माफिया के दुःसाहस का चरम दिख जब कासिम बाजार थाना क्षेत्र में अपराधियों ने पतिपत्नी पर कातिलाना हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया और फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार अपराधियों ने घर मे घुसकर  पति वीरेंदर मण्डल को गोली मार दी तो पति को बचाने दौड़ी आई पत्नी पत्नी गीता देवी को कत्ल करने के इरादे से चाकू से गोद डाला। इस खूंरेजी को अंजाम देकर अपराधी बड़े आराम से फरार हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में कोहराम मच गया इसी बीच किसी ने इस वारदात की सूचना स्थानीय थाने कासिम बाजार को दे दी। पति पत्नी पर हुए जानलेवा हमले की जानकारी मिलते ही पुलिस दलबल के साथ पहुचे और आनन फानन में घायलों को गंभीर अवस्था मे अस्पताल में भर्ती कराया और अपनी तफ़्तीश शुरू कर दी है।

Comments are closed.