बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

बेगूसराय-अंधाधुन फायरिंग भाजपा युवा जिला मंत्री सहित तीन घायल लोगों में दहशत, दो बाइक पर सवार थे 6 अपराधी!

258

सुधांशु, ब्यूरो कोर्डिनेटर, बेगूसराय

पटना Live डेस्क। बेगूसराय में अपराधियों का दुःसाहस अपने चरम पर है।कोई ऐसा दिन नही होता जब जरायम पेशा लोगो द्वारा घटना को अंजाम नही दिए जाता है। इसी कड़ी में ताज़ा घटना क्रम में एफसीआई थाना क्षेत्र के बिहट मे भाजपा युवा मोर्चा के जिलामंत्री और बीहट खेमकरण पुर टोला निवासी अमृत सिंह अपने घर के बगल में ही एक पड़ोसी के यहां बैठे थे। तभी दो बाइक पर सवार करीब छह की संख्या में रहे अपराधियों ने वहां पहुचकर कर ताबड़तोड़ अंधाधुन फायरिंग शुरू कर दी। एक के बाद एक हुई अंधाधुंध फायरिंग में दो गोली अमृत सिंह को लगी है। जबकि, वहां मौजूद आंगनबाड़ी सेविका मालती देवी को भी गोली लगी।अचानक हुई इस गोली बारी के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में घायलों को इलाज के लिए एलेक्सिया हास्पीटल में भर्ती कराया गया है।
इस घटना में एक बच्चे के भी घायल होने की खबर है। हालांकि, फिलहाल इसकी पुष्टि नही हुई है। डॉक्टरों ने बताया कि अमृत के जांघ के समीप गोली लगी है। मुख्य नस को क्षति पहुची है। जबकि, मालती देवी (आंगनवाड़ी सेविका) को पैर में गोली लगी है।जिलाध्यक्ष कुणाल ने कहा-बेलगाम हैं अपराधी, पुलिस पस्त अपराधी मस्त भाजपा युवा मोर्चा के जिलामंत्री पर हुई गोलीबारी के बाद जिलाध्यक्ष कुणाल कुमार ने एसपी आदित्य कुमार पर तीखा हमला किया है।                उन्होंने कहा कि ज़िले में अपराधी बेलगाम हैं और पुलिस पस्त है। यदि कानून व्यवस्था की स्थिति नही सुधरी तो आंदोलन किया जाएगा। गौरतलब है कि बीते दिनों ज़िले के प्रभारी मंत्री और सूबे के श्रम मंत्री विजय कुमार सिन्हा भी बेगूसराय में बढ़ते अपराध पर गरजे थे। हालांकि, बाद में उन्होंने अपने बयान से किनारा कर लिया था। ज़िले में अपराधी बेलगाम हैं और पुलिस पस्त है। यदि कानून व्यवस्था की स्थिति नही सुधरी तो आंदोलन किया जाएगा। गौरतलब है कि बीते दिनों ज़िले के प्रभारी मंत्री और सूबे के श्रम मंत्री विजय कुमार सिन्हा भी बेगूसराय में बढ़ते अपराध पर गरजे थे। हालांकि, बाद में उन्होंने अपने बयान से किनारा कर लिया था। वही घायल से मिलने अस्पताल पहुंचे एडिशनल SP मिथिलेश कुमार घायलों से की मुलाकात और कहा अपराधी बख्शे नहीं जाएंगे अपराधी की धरपकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है।

Comments are closed.