बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

बड़ी खबर -(Pic) सिवान के पूर्व एमपी मो शहाबुद्दीन के बेहद करीबी युवक की गोली मार कर हत्या

322

विजय राज, संवाददाता, सिवान

पटना Live डेस्क। राजद के पूर्व सांसद और वर्त्तमान में दिल्ली स्थित तिहाड़ जेल में कैद मो. शहाबुद्दीन के बेहद करीबी सिवान निवासी फ़िरोज़ साईं को हथियार बन्द अपराधियों ने गोली मारकर मौत की नींद सुला दिया है। मार डाले गए मृतक फ़िरोज़ साईं मूल रूप से सिवान शहर के दखिन टोला मोहल्ला के निवासी थे।                                                मिली जानकारी के अनुसार फिरोज को बुधवार की शाम 6 बजे बाइकर सवार अपराधियों ने दिल्ली स्थित द्वारिका के सेक्टर -23 में गोली मार दी और फरार हो गए। घटना की पुष्टि करते हुए सिवान एएसपी कर्तिके शर्मा ने भी की है।
उल्लेखनीय है कि तकरीबन एक वर्ष पूर्व भी मकतूल फिरोज के साथी हुसैनगंज थाना के रेनुवा गाँव निवासी टिंकू सिंह उस वक्त हत्या कर दी गई थी जब वह सिवान के दखिन तोला स्थित घर के दरवाजे के बाहर खड़ा था। उसवक्त हुई गोलीबारी में अपराधियो की गोली से फ़िरोज़ साईं भी गंभीर रूप से घायल हो गया था।घटना की जानकारी मिलते ही सिवान स्थित घर मे कोहराम मच गया। वही बताया जाता है कि फिरोज के परिजन दिल्ली के लिये रवाना हो गये है।

वही मिली जानकारी के अनुसार मकतूल फ़िरोज़ राष्ट्रीय जनता दल की राजनीति से भी जिले में जुड़ा हुआ था। वही मिली जानकारी के अनुसार फिरोज का आपराधिक इतिहास भी रहा है। अपराध की विभिन्न धाराओं में उसपर के मामले दर्ज थे।

 

Comments are closed.