बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

BiG News – मुंगेर में दो और एक-47 मिली साथ मे पांच मैगजीन भी बरामद, अबतक 8

266

पटना Live डेस्क।बिहार का मुंगेर जिला अवैध हथियारों खातिर पूरे देश और विदेशों में भी जाना जाता है। पड़ोसी देश नेपाल,भूटान और बांग्लादेश तक यहा के हथियार तस्करों के लिंक जुड़े होने की पुष्टी उनकी समय समय पर होने वाली गिरफ्तारियों से होती रही है। लेकिन अब यह जिला अवैध हथियारों के साथ-साथ अत्याधुनिक हथियारों की बड़ी मंडी भी बनते जा रहा है। यहां कम कीमतों पर अत्याधुनिक घातक हथियार उपलब्ध हो जाता है। इसका पता इस बात से चलता है कि 29 अगस्त को पहली बार पकड़ी गई 3 फोर्टी सेवन के बाद से मुंगेर पुलिस द्वारा अबतक 3 छापेमारियों में 8 एके 47 मिल चुके है।वही,अभी और हथियार बरामदगी खातिर पुलिस कई चिन्हित स्थानों को खंगाल रही ही है।
वही,एक बार फिर शुक्रवार मुंगेर फिर एक बार एके 47 बरामद किया गया है। इस बार भी मुंगेर के बरदह गांव में शुक्रवार को पुलिस ने छापेमारी कर 2 और एके 47 बरामद किया है। दोनों एके 47 को जमीन के अंदर पॉलीथिन में लपेटकर दबाकर रखा गया था। मेटल डिटेक्टर की मदद से पुलिस टीम ने जमीन के अंदर दबे एके 47 का पता लगाकर बरामद किया है। इसके अलावा एके 47 पांच मैगजीन भी मिले। इस मामले में पुलिस ने एक महिला सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी बाबू राम ने दो एके 47 बरामद होने की पुष्टि की है। इससे पहले मुंगेर में छह एके 47 पकड़ी जा चुकी है। मुगेर में पकड़ी गयी एके 47 का कनेक्शन मध्यप्रदेश के जबलपुर स्थित ऑडिनेंस फैक्ट्री से है।        
मुंगेर के मुफस्सिल थानाक्षेत्र के बरदह गांव में गुरुवार से ही छापेमारी चल रही है। 7 सितंबर को बरदह गांव में छापेमारी कर तीन एके 47 बरामद की गयी थी। इस मामले में पुलिस ने शमशेर को गिरफ्तार किया था। उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ के बाद शुक्रवार को बरदह में छापेमारी कर जमीन के अंदर दबाकर रखी गयी दो और एके 47 बरामद की गई।                 
वही पुलिस से जुड़े विश्वस्त सूत्रों की मानें तो शमशेर की निशानदेही पर मुंगेरे पुलिस को कुछ और एके 47 बरामद होने की संभावना है। इसको लेकर पुलिस शमशेर को लेकर उसके बताए गुप्त स्थानों को चिह्नित कर चुकी है। अब उन स्थानों पर  छापेमारी जारी है।


उल्लेखनीय है कि 29 अगस्त को जमालपुर में शमशेर के साला इमरान के पास से पकड़ी गयी तीन एके 47 के बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। इमरान से पूछताछ के बाद पुलिस ने बरदह में 7 सितंबर को छापेमारी कर शमशेर की बहन रिजवाना बेगम के घर से तीन एके 47 बरामद किया था। यानी अबतक मुंगेर पुलिस को कुल 8 एके 47 मिले है।

Comments are closed.