बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

BiG News (वीडियो) नीतीश सरकार की नाक के नीचे पूर्ण शराबबंदी बना मज़ाक,खुब बिक रही है शराब खुलेआम छलकाए जा रहे है जाम

283

#मेहंदीगंज थाने से महज कुछ दूरी पर खुलेआम शराब की बिक्री की जा रही है।                                        #शराबियों का जमघट लगता है पर पुलिस को क्या सच में पता नही चलता है?                                              #पूर्ण शराबबंदी की धज़्ज़िया उड़ाई जा रही है।

पटना Live डेस्क। बिहार की नीतीश सरकार ने सूबे में पूर्ण शराबबन्दी लागू कर रखी है। लेकिन सरकार के तमाम प्रयासो और सख्त कानून के बावजूद सूबे में धड़ल्ले से शराब बेची जा रही है। जमकर महफिलों में जाम छलकाए जा रहे है। पुलिस के तमाम प्रयासो के बाबजूद भी शराब की बिक्री खुलेआम जारी है। हद तो ये की सुदूर जिलों की बात कौन करे सरकार के नाक के नीचे यानी राजधानी पटना के मेहंदीगंज थाना से महज कुछ दूर प्रतापपुर इलाके में सरेआम हरदिन खुलेआम शराब की बिक्री की जा रही है। शराब के शौकिनों की महफ़िल सज़ रही है। लेकिन हैरान करने वाली सबसे बड़ी बात यह है कि मेहंदीगंज थाने को इस बात की भनक भी नही लगती है। यह एक बड़ा सवाल है क्या सच मे भनक नही लगती है या फिर आँख,नाक और कान बन्द करने खातिर विशेष इंतजाम किए गए है? हालात तो इसी ओर इशारा कर रहे है। खैर, सूबे की सरकार और स्थानीय प्रशासन के लिए पूर्ण शराबबंदी
किसी चुनौती से कम नहीं है।

तस्वीरें झूठ नही बोलती                                              पटना के मेहदीगंज थाना परिसर से महज कुछ दूरी पर स्थित प्रतापपुर में खुलेआम शराब बेची जा रही है।वही, स्थनीय लोगो की बातों पर यकीन करें तो हरदिन यहाँ बकायदा शराबियों की महफ़िल सजती है। नियत समय नियत स्थान जिससे आप शराब बिक्री के अड्डा भी कह सकते है, हाथों में और बाल्टी भरकर शराब लेकर धन्धेबाज पहुचते है और फिर शराब की बिक्री होती है। पीने के बाद नशे की हालात में शराबियों द्वारा हो हल्ला भी खूब किया जाता है। स्थानीय लोगो के दावों को सुनकर एक बार को तो पटना Live संवाददाता भी भौचक्क रह गया फिर तय किया कि इन दावों के सच भी देख लिया जाय। लेकिन जब उक्त स्थल पर कैमरे की तीसरी आंख ने जो दृश्य कैद किये वो पाने आप मे ही स्थानीय लोगो के दावों के सच को साबित करते प्रतीत हुए।

जैसा दावे वैसे ही दृश्य                                               मेहदीगंज थाना परिसर से महज कुछ ही दुरी पर स्थित प्रतापपुर मोहल्ले में सच मे खुलेआम शराब का अवैध धंधा पूरे आन बान और जबरिया शान से जोरदार तरीक़े से किया जा रहा है गज़ब ये की स्थनीय पुलिस को इसकी भनक नहीं मिल रही है। इससे साफ पता चलता है की पुलिस की मिली भगत या फिर तय चढ़ावे का कमाल क्योकि पुलिस क्या इतनी भी लापरवाह हो सकती है? कैमरे में कैद वीडियों में स्पष्ट दिखाई देता है। खुलेआम तस्कर शराब को बाल्टी और हाथ में लेकर बिक्री के अड्डे पर जाते दिख रहे है। फिर आगे का दृश्य आप स्वयम देख लीजिए …

Comments are closed.