बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

अगर आप मे है बैंक अधिकारी बनने का जोश-ए-जुनून तो BANCO-30 देगा फ्री कोचिंग जरूरी विषयों में सम्पूर्ण

331

पटना Live डेस्क। अपने और माता-पिता के सपनों को तो लगभग हर इंसान साकार करने की इच्छा रखता है। यह अच्छा भी है लेकिन ऐसे लोग बहुत कम होते हैं जो समाज के हर गरीब और अभावहीन बच्चों के सपनों को पूरा करना ही अपने जीवन का लक्ष्य बना लेते हैं। ऐसे ही विरलों में शुमार है “निस्चय अकादमी” के युवा निदेशक शशि शरण। जो कि खुद भारतीय स्टेट बैंक में अधिकारी रहे है।

लेकिन समाज के हर वर्ग तक आधुनिक शिक्षा के जरिये सफलता के प्रकाश पुंज को फैलने की अदम्य जिद और ललक के वशीभूत होकर बैंक की अपनी नौकरी छोड़ कर राजधनी पटना में बैंक पीओ की परीक्षा की तैयारी करने वाले सूबे के छात्रों का मार्गदर्शन कर रहे है। उद्देश्य स्पष्ट है मकसद सुनिश्चित है इस लिए “निस्चय अकादमी” के तहत शिक्षा की लौ जलाने निकल पड़े है। अपने इसी उद्देश्य के तहत शशि शरण द्वारा “निस्चय अकादमी” के बैनर तले इस वर्ष BANCO-30 की शुरुवात करने जा रहे है।

क्या है? BANCO -30                                           

यह एक प्रयास है जिसके तहत “निस्चय अकादमी” आगमी 29 अप्रैल को प्रतिभा चयन परीक्षा आयोजित करने जा रही है। इस परीक्षा का मकसद वैसे 30 मेधावी बच्चो को चयनित करना है जो आर्थिक या अन्य किसी मजबूरियों की वजह से उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा से वंचित रह जाते है। लेकिन अगर उन्हें सही मार्गदर्शन और प्रश्नों को फार्मूलों एव मैथेमेटिकल अप्रोच से सॉल्व करने के हुनर सिखाया जाए तो सफलता निश्चित है क्योकि वर्त्तमान दौर की गलकट प्रतिस्पर्धा मे कम समय मे ज्यादा से ज्यादा प्रश्नों को सही सॉल्व करना सफ़लता कुन्जी है।

चयनित छात्रों को मुफ्त कोचिंग

संस्थान 30 चयनित बच्चो को सभी जरूरी विषयो की मुफ्त कोचिंग एवम नए पैटर्न पे आधारित प्रतिदिन क्लब टेस्ट एवम डिस्कशन प्रदान करेगा। इसके अलावा करंट अफेयर्स , बैंकिंग एवम बैंकिंग परीक्षा पर आधारित महत्वपूर्ण विषयो पर क्लास एवम ग्रुप डिस्कशन प्रदान करेगी। यह क्लब अपने आप मे अनूठा होगा जिसका उद्देश्य 30 मेधावी बच्चो को बैंक पीओ एवम क्लर्क की इस वर्ष आयोजित होने वाली चयन परीक्षा में सफलता दिलाना है।

चयन प्रक्रिया के 2 चरण                                                                  

परीक्षा कुल दो चरणों मे आयोजित होगी जिसमें लिखित परीक्षा एवम साक्षात्कार शामिल रहेंगे। प्रवेश परीक्षा में कुल 100 प्रश्न होंगे जिसमे 25 प्रश्न मैथ्स, 25 प्रश्न रीजनिंग, 25 प्रश्न इंग्लिश एवम 25 प्रश्न बैंकिंग एवम जनरल अवेरनेस के होंगे। परीक्षा का प्रश्न बैंक पीओ के प्रीलिम्स परीक्षा के स्तर का होगा।
लिखित परीक्षा का रिजल्ट 1 मई को शाम 5 बजे घोषित कर दिया जाएगा और साक्षात्कार 3 मई को होगा। 4 मई को चुने हुए 30 प्रतिभाशाली छात्रों की सूची संस्थान के द्वारा जारी की जाएगी। इसके अलावा विशषज्ञों की एक टीम होगी जो समय समय पर छात्रों को जरूरी  गाइड लाइन देती रहेगी।

प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए निस्चय अकादमी की शाखा कविराज मार्किट,नाला रोड,दिनकर गोलंबर ,पेट्रोल पंप के नजदीक,पटना या दूरभाष संख्या 8809786315 पर संपर्क करे।

 

Comments are closed.